महज 3499 रुपये में ब्लूटूथ कॉलिंग, 15 दिनों तक चलने वाली बैटरी से लैस Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच लॉन्च

Gizmore Glow Luxe की कीमत 3,499 रुपये है। यह ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Gizmore की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर 18 अक्टूबर, 2022 से उपलब्ध हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Gizmore Glow Luxe में 1.32 इंच की सर्कुलर फुल टच एचडी AMOLED डिस्प्ले है।
  • Gizmore Glow Luxe की कीमत 3,499 रुपये है।
  • Gizmore Glow Luxe में IP67 रेटिंग दी गई है।

Gizmore Glow Luxe में 1.32 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gizmore

घरेलू स्मार्ट एक्सेसरीज, फिटनेस गियर और होम ऑडियो प्रोडक्ट्स निर्माता ब्रांड Gizmore ने अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में विस्तार करते हुए नई फ्लैगशिप AMOLED स्मार्टवॉच Gizmore Glow Luxe को पेश किया है। पुरुषों के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई यह Glow Luxe स्मार्टवॉच मेड-इन-इंडिया स्मार्टवॉच है। यह क्लासिक लुक के साथ स्मार्ट फीचर्स से लैस है।


Gizmore Glow Luxe के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Gizmore Glow Luxe में 1.32 इंच की सर्कुलर फुल टच एचडी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 390x390 पिक्सल और 500 NITS तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। इसके चलते यूजर्स ज्यादा रोशनी में भी आसानी से वॉच का कंटेंट देख सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें IP67 रेटिंग दी गई है जो कि पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसकी बदौलत आप बारिश में भी वॉच पहनकर जा सकते हैं।

Gizmore के सीईओ और डायरेक्टर संजय कुमार कलिरोना ने कहा कि ''हम अपने यूजर्स को वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Gizmore Glow Luxe के साथ यूजर्स को न सिर्फ एक प्रीमियम डिजाइन वाली स्मार्टवॉच मिलेगी, बल्कि उन्हें एक हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। स्मार्टवॉच बॉडी टेंप्रेचर सेंसर, 24x7 हर्ट रेट सेंसर, मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ हेल्थ और वेलनेस फीचर्स से लैस है।''

बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 15 दिनों तक चल सकती है। सबसे खास बात यह है कि यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है, जिसे डायल से इस्तेमाल किया जा सकता है। प्राइवेसी लॉक ऑप्शन, डायरेक्ट मीनू और स्पोर्ट्स मोड एक्सेस जैसे फीचर्स इसे सबसे ज्यादा यूजर फ्रेंडली वॉच बनाते हैं। यूजर्स आसानी से वॉच पर म्यूजिक ब्राउज कर सकते हैं। और सुन सकता है। यह वॉच वॉयस एसिस्टेंट के लिए Google Assistant और Siri को सपोर्ट करती है। इसमें 200 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं।
 

Gizmore Glow Luxe की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Gizmore Glow Luxe की कीमत 3,499 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो Gizmore Glow Luxe ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Gizmore की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर 18 अक्टूबर, 2022 से उपलब्ध हो गई है। यह स्टैंडर्ड लंबाई वाले स्ट्रेप के साथ लैदर और स्टील ऑप्शन में आती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  2. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.