Gionee ने भारत में लॉन्च तीन स्मार्टवॉच, कीमत 2,499 रुपये से शुरू

Gionee Watch 4 की कीमत 4,599 रुपये है और यह प्रीमियम लैदर स्ट्रैप के साथ आती है। Senorita की कीमत 3,499 रुपये है और यह मैटेलिक गोल्ड+ ब्लैक लैदर स्ट्रैप और मैटेलिक सिल्वर + व्हाइट लेदर स्ट्रैप वेरिएंट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 जून 2020 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Gionee Watch 5, Watch 4 और Senorita में मिलेगी हार्ट रेट मॉनिटरिंग
  • सेनोरिटा वॉच है महिलाओं के लिए खास
  • तीनों वॉच G Buddy App से होंगी कनेक्ट

Flipkart पर जियोनी स्मार्टवॉच की बिक्री शुरू

Gionee ने भारत में अपनी तीन स्मार्टवॉच लॉन्च किए हैं, जिनका नाम है- Gionee Watch 5 (GSW5), Gionee Watch 4 (GSW4), और Gionee Senorita (GSW3)। जियोनी वॉच 5 में वर्गाकार शेप का डायल दिया गया है, जबकि जियोनी 4 में आपको सर्कुलर डायल मिलेगा। वहीं बात अगर सेनोरिटा वॉच की करें, तो जियोनी के अनुसार यह छोटे सर्कुलर डायल के साथ आता है जो कि खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन की गई है। बता दें, यह तीनों ही स्मार्टवॉच कंपनी की स्मार्ट 'Life' वॉच सीरीज़ का हिस्सा है, जो किफायती भी हैं। इस सीरीज़ में पिछले साल लॉन्च हुई Gionee Smart 'Life' Watch (GSW1) भी शामिल है।

Gionee Watch 5 की कीमत 2,499 रुपये है और यह चार फिनिश में आपको मिलेगी, जिनके नाम हैं- मैट ग्रे, परफेक्ट ब्लैक, रोज़ पिंक और विविड ब्लू।
Advertisement

Gionee Watch 4 की कीमत 4,599 रुपये है और यह प्रीमियम लैदर स्ट्रैप के साथ आती है। Senorita की कीमत 3,499 रुपये है और यह मैटेलिक गोल्ड+ ब्लैक लैदर स्ट्रैप और मैटेलिक सिल्वर + व्हाइट लेदर स्ट्रैप वेरिएंट में उपलब्ध है।

कंपनी के अनुसार, यह तीनों ही स्मार्टवॉच खरीद के लिए Flipkart आज यानी 23 जून से उपलब्ध है।
Advertisement
 

Gionee Watch 5 specifications

जियोनी वॉच 5 में 1.3 इंच (240x240 पिक्सल) टीएफटी टच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आपको प्लास्टिक केस के साथ टैम्पर्ड ग्लास पैनल मिलेगा। बैटरी की बात करें, तो आपको इसमें 160 एमएएच की बैटरी मिलेगी, कंपनी का कहना है कि यह 5 दिन तक आपका साथ देगी और स्टैंडबाय टाइम पर आपको 15 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। G Buddy App से कनेक्ट करने के लिए इसमें ब्लूटूथ वी4.0 दिया गया है, यह तीनों ही स्मार्टवॉच कंपनी के G Buddy इकोसिस्टम को सपोर्ट करती हैं। यह ऐप एंड्रॉयड 5.1 और उससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करती है और आईओएस में यह 9.0 और उससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करती है। जियोनी वॉच 5 आईपी68 वाटर रसिस्टेंट है।

इसमें आपको 24x7 रियलमी-टाइम हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीज़न मॉनिटर, ऑटो एक्टिविटी ट्रैकर, वर्कआउट मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और पेडोमीटर आदि मिलेगा। जियोनी वॉच 5 ट्रैकिंग के लिए कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जैसे वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, क्लाइम्बिंग इत्यादि। इसके अलावा भी आप इस वॉच को अपने रेगुलर इस्तेमाल के लिए भी उपयोग कर सकते हैं, जैसे स्मार्टफोन के कैमरा व विभिन्न ऐप्स की नोटिफिकेशन को इसके जरिए कंट्रोल करना। स्मार्टवॉच का माप 35x41.5x10 मिलीमीटर है।
Advertisement
 

Gionee Watch 4 specifications

जियोनी वॉच 4 में 1.2 इंच का ट्रांसफ्लेक्टिव ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। यह वॉच IP68 सर्टिफाइड है और इसमें ऑली मेटल बॉडी दी गई है। इस वॉच में आपको बड़ी बैटरी मिलेगी, जो कि 350एमएएच की है। कंपनी का कहना है कि यह 12 दिन तक आपका साथ देगी और स्टैंडबाय पर 20 दिन तक का साथ देगी। जियोनी वॉच 4 में ब्लूटूथ वी5.0 कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा इसमें आपको 24x7 रियलमी-टाइम हार्ट रेट मॉनिटर, जियो-मैग्नेटिक कम्पास नेविगेशन, सटीक एक्टिविटी मॉनिटरिंग के लिए ग्रेविटी सेंसर, वर्कआउट मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर, पेडोमीटर और मल्टी स्पोर्ट्स मोड ट्रैकिंग आदि शामिल है। स्मार्टफोन नोटिफिकेशन के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जियोनी वॉच 4 का माप 55x45x11.7mm है।
 

Gionee Senorita specifications

सेनोरिटा वॉच में 1.04 इंच टीएफटी टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 240x198 पिक्सल है। यह वॉच IP68 सर्टिफाइड है और यह 130 एमएएच बैटरी के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि यह 3 दिन तक आपका साथ देगी और स्टैंडबाय पर आपको 12 दिन की बैटरी लाइफ देगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी4.0 दिया गया है। सेनोरिटा वॉच हार्ट रेट मॉनिटरिंग, मेन्स्ट्रूअल साइकिल मॉनिटरिंग, वाटर ड्रिंकिंग रिमाइंडर, चेंजेबल वॉलपेपर्स और पेडोमीटर के साथ आती है। यह रनिग, साइकिलिंग, स्वीमिंग आदि स्पोर्ट्स मोड को ट्रैक करती है। इस वॉच में भी आप नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। इसका माप 45x38x10.5mm है और वज़न 71 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Matte Grey, Perfect Black, Rose Pink, Vivid Blue

Display Size

33mm

Dial Shape

Rectangle
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, White

Strap Material

Leather

Dial Shape

Round
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.