Garmin Forerunner 165 स्मार्टवॉच हुई AMOLED डिस्प्ले, 11 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Garmin Forerunner 165 में 1.2 इंच की ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 390 x 390 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जून 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Garmin Forerunner 165 की भारत में कीमत 33,490 रुपये है।
  • Garmin Forerunner 165 में 1.2 इंच की ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Garmin Forerunner 165 फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स प्रदान करता है।

Garmin Forerunner 165 में 1.2 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Garmin

Garmin ने नई स्मार्टवॉच Garmin Forerunner 16 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है जो कि खासतौर पर प्रोफेशनल रनर और फिटनेस लवर्स के लिए डिजाइन की गई है। नई स्मार्टवॉच की बैटरी 11 दिनों तक चल सकती है। इसमें पल्स ऑक्स ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन, हार्ट रेट, रेसपिरेटरी रेट, स्लीप समेत काफी कुछ ट्रैक करने के लिए हेल्थ और फिटनेस सेंसर हैं। Garmin Forerunner 165 में AMOLED डिस्प्ले है और यह ब्लूटूथ और ANT+ कनेक्टिविटी प्रदान करता है।


Garmin Forerunner 165 Price


कीमत की बात करें तो Garmin Forerunner 165 की भारत में कीमत 33,490 रुपये है। यह 4 अलग-अलग कलर ऑप्शन फिरोजा/एक्वा, ब्लैक/स्लेट ग्रे, मिस्ट ग्रे/व्हाइटस्टोन और बेरी/लाइलैक में उपलब्द है। यह दो साल की वारंटी के साथ आता है और इसे चुनिंदा ब्रांड स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसे अलग-अलग बैंड डिजाइन में पेश किया गया है।


Advertisement
Garmin Forerunner 165 Specifications


Garmin Forerunner 165 में 1.2 इंच की ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 390 x 390 पिक्सल है। बेजल फाइबर-रेनफोर्स्ड पॉलिमर से बना है और स्ट्रिप सिलिकॉन से बना है। इसमें 4GB रैम दी गई है। यह ब्लूटूथ और ANT+ कनेक्टिविटी ऑप्शन से लैस है। Garmin Forerunner 165 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमेट्रिक अल्टीमीटर कंपास, जायरोस्कोप और थर्मामीटर समेत सेंसर दिए गए हैं।

यह फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स प्रदान करता है। इसमें ग्लोनास और गैलीलियो के साथ-साथ इन-बिल्ड जीपीएस भी शामिल है। स्मार्टवॉच कलाई से पल्स ऑक्स (SpO2), हार्ट रेट,  स्ट्रेस, रेस्पिरेट्री और काफी कुछ ट्रैक करती है। यह मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग और प्रेगनेंसी मॉनिटर करता है। हालांकि यह ध्यान देने वाली बात यह है कि स्मार्टवॉच एक सर्टिफाइड मेडिकल डिवाइस नहीं है। यह किसी भी मेडिकल या हेल्थ कंडीशनर मॉनिटर करने के लिए नहीं है।
Advertisement

Garmin Forerunner 165 यूजर्स के Spotify या Amazon Music अकाउंट से सीधे प्लेलिस्ट डाउनलोड करने का सपोर्ट करता है। वियरेबल डिवाइस एथलीट्स के लिए रियल टाइम स्टेटस और रनिंग मेट्रिक्स दिखाता है। इसे आईओएस या एंड्रॉयड पर Garmin Connect ऐप के साथ लिंक किया जा सकता है। स्मार्टवॉच 25 एक्टिविटी प्रोफाइल प्रदान करती है, जिसमें ट्रेल रनिंग, ओपन वॉटर स्विमिंग, पिकलबॉल, टेनिस और बहुत कुछ शामिल हैं। 
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो GNSS मोड का इस्तेमाल करते हुए गार्मिन फोररनर 165 को 17 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। नियमित इस्तेमाल में यह एक बार चार्ज करने पर 11 दिनों तक चल सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो स्मार्टवॉच की लंबाई 43 मिमी, चौड़ाई 43 मिमी, मोटाई 11.6 मिमी और वजन 39 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.