Friendship Day 2019 पर दोस्तों को गिफ्ट करें ये कूल गैजेट्स

Friendship Day 2019 Gifts: फ्रेंडशिप डे 2019 के मौके पर अपने खास दोस्त को गिफ्ट देना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या गिफ्ट करें? तो हम आज आपको कुछ कूल गैजेट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप गिफ्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 3 अगस्त 2019 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Mi Band 3 में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है
  • हॉनर बैंड 4 में 0.95 इंच का एमोलेड टच स्क्रीन कलर डिस्प्ले है
  • मी बियर्ड ट्रिमर ट्रेवल मोड और दो कॉम्ब के साथ आएगा

Friendship Day 2019 in India: फ्रेंडशिप डे 2019 पर दोस्तों को गिफ्ट करें ये कूल गैजेट्स

Friendship Day 2019 Gifts: फ्रेंडशिप डे 2019, दोस्ती का यह त्योहार 4 अगस्त 2019 यानी रविवार को मनाया जाएगा। यह खास दिन हर कोई अपने करीबी दोस्त के साथ मनाता है। दोस्तों के बिना जिंदगी फीकी से लगने लगती है और इन्हीं में से एक खास और सच्चा दोस्त ऐसा भी होता है जो आपके दुख, सुख या फिर कह लीजिए की किसी भी परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहता है। ये बात तो आपने सुनी ही होगी कि हर एक दोस्त जरूरी होता है। फ्रेंडशिप डे 2019 के मौके पर अपने खास दोस्त को गिफ्ट देना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या गिफ्ट करें? तो हम आज आपको कुछ कूल गैजेट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप गिफ्ट कर सकते हैं।
 

Friendship Day 2019 Gifts: दोस्तों को गिफ्ट करें ये गैजेट्स

Xiaomi Mi Band 3

शाओमी मी बैंड 3 की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। शाओमी ब्रांड के इस फिटनेस बैंड में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में यूज़र इनकमिंग कॉल और टेक्स्ट मैसेज के अलर्ट तो देख ही पाएंगे, साथ में मौज़ूदा वक्त, स्टेप्स की संख्या और हार्ट रेट का भी ज़िक्र होगा। मी बैंड मॉडल में हार्ट-रेट (पीपीजी) सेंसर है। इसमें स्लीप मॉनीटर करने की भी सुविधा है। इसके अलावा बैटरी 110 एमएएच की है। यह ब्लूटूथ 4.2 बीएलई कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट है।

Honor Band 4 की भारत में कीमत 2,599 रुपये

 

Honor Band 4

हॉनर बैंड 4 की कीमत 2,599 रुपये है। हॉनर बैंड 4 में 0.95 इंच का एमोलेड टच स्क्रीन कलर डिस्प्ले है। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें फ्रंट पैनल पर सर्कुलर होम बटन है। यह हार्ट रेट सेंसर और 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है। बैंड में जान फूंकने के लिए 100 एमएएच की बैटरी है। यह फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध है।
Advertisement
 

Mi Beard Trimmer

शाओमी ने भारत में मी बियर्ड ट्रिमर को लॉन्च कर दिया है। ट्रिमर IPX7 सर्टिफाइड है। शाओमी का यह पर्सनल ग्रूमिंग कैटेगरी में यह पहला प्रोडक्ट है। मी बियर्ड ट्रिमर के साथ दो कॉम्ब मिलेंगे और यह मी बियर्ड ट्रिमर 40 लेंथ सेटिंग्स के साथ आएगा। बता दें कि ब्लेड स्टेनलेस स्टील का बना है और यह कॉर्ड और कॉर्डलेस सपोर्ट से लैस है।

यह सेल्फ शार्पनिंग स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स के साथ आता है। मी बियर्ड ट्रिमर को 0.5mm से 20mm के बीच आसानी से एडजस्ट किया जा सकेगा। बैटरी लाइफ की बात करें तो शाओमी का दावा है कि पांच मिनट चार्ज करने पर ट्रिमर को 10 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक बार चार्ज करने पर मी बियर्ड ट्रिमर को 90 मिनट की बैटरी लाइफ मिलेगी।
Advertisement
 

Leaf Pods Truly Wireless Earphones

लीफ पोड्स ट्रूली वायरलेस ईयरफोन का डिज़ाइन और साउंड क्वालिटी अच्छी है। वायरलेस ईयरफोन की बैटरी लाइफ भी काफी प्रभावशाली है। इन ईयरफोन की कीमत 3,999 रुपये तय की गई है। ये ईयरफोन काफी हल्के हैं और यह आसानी से फिट हो जाते हैं। ईयरबड पर एक बटन और इंडीकेटर लाइट दी गई है।
 

Mi Polarised Square, Polarised Pilot Sunglasses

शाओमी मी स्क्वायर और पोलोराइज्ड पायरलेट सनग्लास की भारत में कीमत क्रमश: 899 रुपये और 1,099 रुपये है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये सनग्लास पोलराइज्ड लेंस के साथ आते हैं और यह O6 लेयर्ड लेंस तकनीक से लैस हैं। पोलराइज्ड लेंस ग्लेयर को कम करने, कॉन्ट्रास्ट और विजुअल क्लेरिटी बढ़ाने, स्क्रेच रेसिस्टेंट और आंखों पर पड़ने वाले तनाव को करता है। O6 लेयर्ड लेंस तकनीक की बात करें तो यह पोलराइज्ड लाइट और यूवी रेज से आंखों को प्रोटेक्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.