7 दिन तक की बैटरी के साथ Fire-Boltt Ninja 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत 2,000 रुपये से भी कम

Fire-Boltt Ninja 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि पॉपुलर वियरेबल ब्रांड की लेटेस्ट स्मार्टवॉच है। यह बजट स्मार्टवॉच 1.3 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले और ब्लक-ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) फीचर्स के साथ आती है। इसमें इनबिल्ट Arcade-style गेमर्स मौजूद है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Fire-Boltt Ninja 2 में 1.3 इंच एचडी डिस्प्ले मौजूद है
  • फायर-बोल्ट निंजा 2 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • वॉट वाटर और डस्ट रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है
Fire-Boltt Ninja 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि पॉपुलर वियरेबल ब्रांड की लेटेस्ट स्मार्टवॉच है। यह बजट स्मार्टवॉच 1.3 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले और ब्लड-ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) फीचर्स के साथ आती है। इसमें इनबिल्ट Arcade-style गेमर्स मौजूद है। फायर-बोल्ट निंजा 2 में 30 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और वॉच को लेकर दावा किया गया है कि इसमें सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक की बैटरी लाइफ और 25 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। Fire-Boltt Ninja 2 वाटर और डस्ट रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है।
 

Fire-Boltt Ninja 2 price in India, availability

Fire-Boltt Ninja 2 की कीमत भारत में 1,899 रुपये है, जिसे खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस वॉच में तीन कलर ऑप्शन मौजूद हैं, वो हैं- ब्लैक, ब्लू और पिंक।
 

Fire-Boltt Ninja 2 specifications, features

फायर-बोल्ट निंजा 2 स्मार्टवॉच में आयतकार डायल दिया गया है और इसमें 1.3 इंच एचडी (240x240 पिक्सल) टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। फायर-बोल्ट वियरेबल में नेविगेशन के लिए साइड-माउंटिड बटन दिया गया है और इसमें मल्टी वॉच फेस दिए गए हैं जिसे Da Fit ऐप के जरिए कस्टमाइज़ किया जा सकता है। यह ऐप Android या फिर iOS स्मार्टफोन में पेयर की जा सकती है।

Fire-Boltt Ninja 2 में 30 स्पोर्ट्स मोड मौजूद है, जिसमें वॉकिंग, साइकलिंग, हाइकिंग, एरोबिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, रनिंग और स्किपिंग आदि शामिल है। इसके अलावा, इस वॉच में SpO2 मॉनिटरिंग सपोर्ट के साथ-साथ अलार्म, मेंस्ट्रुअल रिमाइंडर, स्टॉपवॉच, स्मार्ट नोटिफिकेशन और वेदर अपडेट जैसे इनबिल्ट फीचर्स मौजूद हैं।
Advertisement

इस वॉच में हार्ट-रेट ट्रेकर, स्लीप ट्रेकर और स्टेप काउंट आदि शामिल है। इसके अलावा, यूज़र्स स्मार्टफोन में म्यूज़िक और कैमरा को भी वॉच के इस्तेमाल से कंट्रोल कर सकते हैं।

जैसे कि हमने बताया यह वॉच IP68 बिल्ड के साथ आती है। इसमें इनबिल्ट गेमिंग ऑप्शन मौजूद हैं, जो कि यूज़र्स को 2048 और Young Bird जैसे गेम्स खेलने की इज़ाजत देता है।
Advertisement

Fire-Boltt Ninja 2 को फोन में पेयर करके कॉल नोटिफिकेशन से लेकर सोशल मीडिया नोटिफिकेशन व मैसेज अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इस वॉट में 7 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है और स्टैंडबाय पर इसके इस्तेमाल सिंगल चार्ज पर 25 दिन तक किया जा सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.