Fire-Boltt Eterno स्मार्टवॉच 5 दिन बैटरी लाइफ, HD डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च!

फायर बोल्ट इटर्नो के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.99 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मार्च 2023 09:33 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 1.99 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है।
  • इसमें 280mAh की बैटरी बताई गई है।
  • धूल और पानी में खराब होने से बचाने के लिए इसे IP68 सर्टिफिकेशन भी है।

स्मार्टवॉच ब्लू, ब्लैक, सिल्वर ग्रीन, ब्लैक सिल्वर और गोल्ड पिंक कलर्स में लॉन्च की गई है।

Photo Credit: FireBoltt

Fire-Boltt ने भारत में एक और अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच Fire-Boltt Eterno को लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच 2000 रुपये से नीचे के सेग्मेंट में लॉन्च की गई है जो काफी एग्रेसिव प्राइसिंग सेग्मेंट बन चुका है। Fire-Boltt Eterno को कंपनी ने कई तरह के कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 1.99 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच को IP68 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Fire-Boltt Eterno की कीमत, उपलब्धता

Fire-Boltt Eterno को कंपनी ने भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच ब्लू, ब्लैक, सिल्वर ग्रीन, ब्लैक सिल्वर और गोल्ड पिंक कलर्स में खरीद के लिए उपलब्ध होने की बात कही गई है। वियरेबल को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Fire-Boltt Eterno के स्पेसिफिकेशंस

फायर बोल्ट इटर्नो के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.99 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है। जिसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह स्क्वायर डायल के साथ आती है और एचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, SpO2, स्लीप ट्रैकर आदि भी दिए गए हैं। इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड आपको मिल जाते हैं। वॉच में बिल्ट-इन माइक भी दिया गया और ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए स्पीकर भी इसमें सपोर्टेड है। 

इसके अलावा यह स्मार्टवॉच वॉयस असिस्टेंस सपोर्ट के साथ आती है। यानि कि वॉयस कमांड के जरिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 280mAh की बैटरी बताई गई है। कंपनी के अनुसार, इसे सिंगल चार्ज में 5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कुछ बिल्ट इन गेम्स भी यूजर को मिल जाते हैं। धूल और पानी में खराब होने से बचाने के लिए इसे IP68 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 हजार से सस्ता खरीदें Realme का 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia Neo 5 Pro गेमिंग फोन 50MP डुअल कैमरा, 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला
  4. जब चांद को कैमरे में किया कैद! NASA के Artemis II मिशन में Nikon कैमरा के साथ Apple का यह फोन भी था ...
  5. न LPG चाहिए, न PNG! बिजली से चलने वाला गैस जैसा चूल्हा हो रहा वायरल
  6. Xiaomi ने नया Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro किया लॉन्च, गंदगी और बैक्टीरिया का सफाया! जानें कीमत
  7. 10 हजार से सस्ता खरीदें Realme का 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Tesla की कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी, कम हो सकता है प्राइस
  9. स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में Apple का पहला स्थान, iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड
  10. 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से आ रहा 100 फीट का एस्टरॉयड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.