• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Fitshot Saturn स्मार्टवॉच AI वॉचफेस, 1.32 इंच डिस्प्ले, SpO2 फीचर के साथ मात्र इतनी कीमत में लॉन्च!

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच AI वॉचफेस, 1.32 इंच डिस्प्ले, SpO2 फीचर के साथ मात्र इतनी कीमत में लॉन्च!

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का राउंड डिस्प्ले दिया गया है।

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच AI वॉचफेस, 1.32 इंच डिस्प्ले, SpO2 फीचर के साथ मात्र इतनी कीमत में लॉन्च!

Photo Credit: Fitshot

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का राउंड डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा AI आधारित वॉचफेस दिए गए हैं।
  • इसमें बिल्ट इन वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है।
विज्ञापन
स्मार्टवॉच जैसे वियरेबल गैजेट्स अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। पिछले कुछ समय से मार्केट में इस सेग्मेंट में कंपीटिशन बहुत तेजी से बढ़ा है और अब अफॉर्डेबल प्राइस में लगभग सभी जरूरी फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। ऐसे ही एक स्मार्टवॉच Fitshot की ओर से लॉन्च की गई है। Fitshot Saturn स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी है। यह 1.32 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच की कीमत, उपलब्धता

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच की कीमत 1799 रुपये रखी गई है। यह प्राइस कंपनी कुछ सीमित समय के लिए उपलब्ध करवाया है। इसे ब्लैक, ग्रीन, स्काई ब्लू और ब्राउन कलर्स में खरीदा जा सकता है। खरीद के लिए वियरेबल Flipkart के अलावा कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 
 

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का राउंड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स की है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा AI आधारित वॉचफेस दिए गए हैं। यह वियरेबल एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग तकनीक के साथ आता है जिसे कंपनी ने SoloSync कहा है। जो कि सिंगल चिपसेट बेस्ड है। इससे वॉच में बैटरी की खपत कम होती है। पेअरिंग के लिए इसे Da Fit ऐप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। 

इसके अलावा, इसमें बिल्ट इन वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 7 दिन तक चल सकती है, ऐसा कहा गया है। Fitshot Saturn में IP68 रेटिंग भी दी गई है जिससे यह धूल और पानी के छींटों में आसानी से खराब नहीं होती है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा यह हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे SpO2, हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप काउंटर आदि से भी लैस है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »