5MP वाले 2 कैमरा के साथ Facebook's Ray-Ban Stories 'Smart' Glasses हुए लॉन्च, जानें कीमत...

Facebook Ray-Ban Stories स्मार्ट ग्लासेस की कीमत $299 (लगभग 22,000 रुपये) से $379 (लगभग 27,900 रुपये) है। ग्लासेस के फ्रेम आपको चार कलर ऑप्शन, ब्लैक, ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 10 सितंबर 2021 15:08 IST
ख़ास बातें
  • Facebook Ray-Ban Stories स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से हैं लैस
  • फेसबुक रे-बैन स्टोरीज़ ग्लासेस के फ्रेम में चार कलर ऑप्शन मौजूद है
  • स्मार्ट ग्लास में ओपन-ईयर स्पीकर को फीचर किया गया है
Facebook Ray-Ban Stories 'smart' glasses को लॉन्च कर दिया गया है। यह वियरेबल तीन अलग-अलग डिज़ाइन में उपलब्ध है और इनके फ्रेम में आपको कई कलर ऑप्शन भी मिल जाएंगे। ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग प्रकार के लेंस चुनने का भी विकल्प मिलता है। Facebook के Ray-Ban Stories ग्लासेस में आपको डुअल 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो कि तस्वीरें और 30 सेकेंड की वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। ग्लासेस में प्राइवेसी फीचर के तौर पर एक्सटर्नल-फेसिंग LED लाइट्स दी गई हैं, जिससे पता चलेगा कि कब कैमरा काम कर रहा है। इसके अलावा, ग्लासेस के टेम्पल्स को ईयरफोन के रूप में डबल किया गया है और इनमें म्यूज़िक प्लेबैक, कॉल्स और वॉल्यूम के लिए टच-एक्टिवेटिड कंट्रोल मौजूद है।
 

Facebook's Ray-Ban Stories price, availability

Facebook Ray-Ban Stories स्मार्ट ग्लासेस की कीमत $299 (लगभग 22,000 रुपये) से $379 (लगभग 27,900 रुपये) है। ग्लासेस के फ्रेम आपको चार कलर ऑप्शन, ब्लैक, ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे। वहीं, लेंस में छह विकल्प दिए गए हैं, जिसमें  Regular,Polarised और Transition लेंस शामिल हैं। यूजर्स क्लियर विद ब्लू लाइट फिल्टर, ब्राउन, डार्क ग्रे, ग्रीन, पोलराइज्ड डार्क ब्लू, ट्रांजिशन क्लियर विद डार्क ग्रीन लेंस के बीच चयन कर सकते हैं।
Advertisement

इन ग्लासेस को आप Ray-Ban की ऑनलाइन वेबसाइट और ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, यूके व यूएस जैसी चुनिंदा मार्केट्स के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। फिलहाल, भारत में इन्हें पेश नहीं किया गया है।
 

Facebook's Ray-Ban Stories specifications

फेसबुक के रे-बैन स्टोरीज स्मार्ट ग्लास में दो 5 मेगापिक्सल के कैमरा फीचर किए गए हैं, जो कि 2,592x1,944 पिक्सल रिजॉल्यूशन की तस्वीर को कैप्चर कर सकते हैं। इसके अलावा, इस कैमरे के जरिए 30 सेकेंड की वीडियो 1,184x1,184 पिक्सल रिजॉल्यूशन में रिकॉर्ड कर सकते हैं। यूज़र्स लगभग 500 तस्वीरों और 30 सेकंड की 35 वीडियो को इस चश्मे में स्टोर कर सकते हैं। कैमरे में एक्सटर्नल-फेसिंग LED लाइट्स दी गई हैं, जिससे दूसरों को पता चलेगा कि कब कैमरा काम कर रहा है। ये स्मार्ट ग्लासेस अघोषित स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस हैं।
Advertisement

स्मार्ट ग्लास में ओपन-ईयर स्पीकर को फीचर किया गया है। फेसबुक और रे-बैन ने इनमें टच-सेंसिटिव कंट्रोल को शामिल किया है, जिसके जरिए म्यूज़िक प्लेबैक, कॉल्स और वॉल्यूम को सिंगल टैप, डबल-टैप और ट्रिपल-टैप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। दाएं टेम्पल पर शटर बटन दिया गया है, जिसका इस्तेमाल यूज़र वीडियो और तस्वीर को कैप्चर करने के लिए कर सकता है। स्मार्ट ग्सासेस तीन माइक्रोफोन के साथ आता है।

यूज़र फेसबुक के रे-बैन स्टोरिज़ को ब्लूटूथ वी5 के जरिए अपने स्मार्टफोन पर पेयर कर सकते हैं और यह एंड्रॉयड 8.0 व आईओएस 12 से ऊपर के डिवाइस के साथ काम करने में सक्षम हैं। इन स्मार्ट ग्लासेस को Facebook View app के जरिए स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है, जो कि Operating System and content sharing companion के रूप में काम करता है। ऐप यूज़र्स को उनके स्मार्ट ग्लास के डाटा को इम्पोर्ट करने इज़ाजत देता है, जिसे आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, मैसेंजर आदि पर शेयर पर एडिट कर सकते हैं।
Advertisement

स्मार्ट ग्लास में डुअल-बैंड वाई-फाई - 2.4GHz और 5GHz बैंड मौजूद है। ग्लास की बैटरी को केस के जरिए चार्ज किया जा सकता है। साथ ही इसे चार्ज करने के लिए एक स्पेशल पोर्ट हिंज में दिया गया है। बॉक्स में आपको यूएसबी टाइप-सी केबल मिलेगा, जिसके जरिए आप केस को चार्ज कर सकते हैं।

ये ग्लास Facebook Assistant voice असिस्टेंट के साथ आते हैं, जो कि यूज़र्स को स्मार्ट ग्लास के विभिन्न फंक्शन को हैंड्स-फ्री कंट्रोल करने में मदद करते हैं। फेसबुक जानकारी दी है कि Facebook Assistant का इस्तेमाल ऑप्शनल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.