Samsung का नया ऐप कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने में करेगा मदद

Samsung 'Hand Wash' ऐप जैसे ही यूज़र अपने हाथ धोने की प्रक्रिया को शुरू करता है यह ऐप समय की गिनती शुरू कर देता है और यूज़र को 25 सेकंड के बाद फीडबैक देता है।

Samsung का नया ऐप कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने में करेगा मदद

Samsung 'Wash Hand' यूज़र्स को 20 सेकेंड तक हाथ धोने के समय-समय पर दिलाएगा याद

ख़ास बातें
  • Samsung 'Hand Wash' ऐप हाथ धोने के समय को भी करेगा ट्रैक
  • यूज़र को समय समय पर दिलाएगा हाथ को साफ रखने और धोने की याद
  • Galaxy Watch के लिए बनाया गया है ऐप और गैलेक्सी स्टोर पर है उपलब्ध
विज्ञापन
सैमसंग रिसर्च इंस्टीट्यूट-बैंगलोर (SRI-B) ने एक 'हैंड वाश' एप्लिकेशन बनाया है, जो यूज़र्स को हाथों को धोने और साफ रखने के लिए प्रेरित करेगा। कंपनी ने यह ऐप बढ़ते कोरोनोवायरस संक्रमण के बीच लोगों को जागरूक और सुरक्षित रखने के बनाया है। यह ऐप सैमसंग की गैलेक्सी वॉच के लिए बनाया गया है। इसमें यूज़र्स की वॉच उन्हें समय-समय पर हाथ धोने के बारे में याद दिलाता रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हाथों को धोने की गतिविधि कम से कम 20 सेकंड तक चले।

सैमसंग हेल्थ ने कहा, (अनुवादित) "विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए कई उपायों जारी किए हैं, जिनके बीच लगातार हाथों को धोने की भी सिफारिश की गई है। हैल्थ एक्सपर्टों के मुताबिक, हाथ धोने की प्रक्रिया तभी प्रभावी होगी, जब व्यक्ति पूरे 20 सेकंड तक इस प्रक्रिया को करे।"

कंपनी ने यह भी कहा है कि "हैंड वॉश" ऐप यूज़र्स की डेली हैंड वॉश की आदत को ट्रैक करता है और उसे समय-समय पर हाथ धोने की याद दिलाता है। इसमें यूज़र्स खुद अपने हाथ धोने की दिनचर्या को ट्रैक कर सकते हैं। जैसे ही यूज़र अपने हाथ धोने की प्रक्रिया को शुरू करता है यह ऐप समय की गिनती शुरू कर देता है और यूज़र को 25 सेकंड के बाद फीडबैक देता है।

इसमें पांच सेकंड नल चालू करने और साबुन लगाने के लिए हैं और बाकी के 20 सेकंड हाथ धोने के लिए हैं। "Hand Wash" ऐप Galaxy Store के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।

सैमसंग का कहना कि जिन एसआरआई-बी कर्मचारियों ने ऐप विकसित किया है, वे ज्यादातर घर से काम कर रहे थे। इस "हैंड वॉश" ऐप का एक वॉच फेस भी है, जिससे यूज़र्स अपने डेली वॉश रूटीन को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा वॉच फेस यूज़र्स को रियल टाइम में उनको यह भी जानकारी देता है कि आखिरी बार उन्होंने किस समय या कितनी देर पहले हाथ धोए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »