कूलपैड ने 999 रुपये में लॉन्च किया वीआर वनएक्स वर्चुअल रियलिटी हेडसेट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जून 2016 10:03 IST
कूलपैड ने भारत में अपने स्मार्टफोन के लिए वर्चुअल रियलिटी हेडसेट लॉन्च कर दिया है। कूलपैड वीआर 1एक्स 999 रुपये की कीमत के साथ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि यह हैडसेट कूलपैड डिवाइस के साथ-साथ एम एचडी रिजॉल्यूशन वाले 4.7 से 5.7 इंच स्क्रीन साइज़ वाले स्मार्टफोन को भी सपोर्ट करेगा। रियलिटी हेडसेट अच्छे से काम करे इसके लिए स्मार्टफोन में ज़ायरोस्कोप का होना जरूरी है। आधिकारिक तौर पर बताय गया है कि कूलपैड हेडसेट कूलपैड नोट 3, नोट 3 लाइट, नोट 3 प्लस और कूलपैड मैक्स डिवाइस सपोर्ट करेगा।
Advertisement

चीन की कंपनी का कहना है कि यह वीआर हेडसेट 'कस्टमाइज़ेबल लेंस' के साथ आता है जिससे फोकल लंबाई को एडजस्ट किया जा सकता है। इससे यह वीआर हेडसेट लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए सुविधाजनक बन जाता है।
 

कूलपैड इंडिया के सीईओ सैय्यद ताजुद्दीन ने कहा, ''युवा पीढ़ी के लिए वीआर हेडसेट एक नया मजेदार गैजेट है और युवा इसकी तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इस 'कूल वीआर' को अपने फैंस के लिए लॉन्च कर हम बेहद खुश हैं। यह लॉन्च कूलपैड एक्सेसरी को भारतीय बाजार में लाने की दिशा में पहला कदम है और हम जल्द ही तेजी से बढ़ते सेगमेंट जैसे पावरबैंक और स्मार्टवॉ भी इसी साल भारत में पेश करेंगे।''
Advertisement

उन्होंने आगे बताया, ''एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 2020 तक वीआर मार्केट के 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। बड़े स्मार्टफोन यूज़र बेस वाला भारत सबसे बड़ा वीआर मार्केट बनने के लिए तैयार है। भारत में वियरेबल प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए यह एकदम सही समय है।''
Advertisement

इससे पहले दूसरे स्मार्टफोन निर्माता जैसे इंटेक्स, वनप्लस और लेनोवो ने भी भारत में वीआर हेडसेट लॉन्च किये हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.