CMF Headphone Pro में होगी 100 घंटे की बैटरी! 13 जनवरी को है भारत में लॉन्च

कलरफुल डिजाइन में आने वाले ये हेडफोन्स यूजर्स को कई कस्टमाइजेशन फीचर्स उपलब्ध करवाने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 11:16 IST
ख़ास बातें
  • CMF Headphone Pro में कंपनी ने स्लाइडर भी जोड़ा है।
  • यूजर इसमें बेस और ट्रिबल को हाथ से ही कंट्रोल कर सकता है।
  • सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी होने वाली है।

Nothing के CMF Headphone Pro भारत में 13 जनवरी को लॉन्च होने जा रहे हैं।

Photo Credit: X/Nothingphoneclub

CMF Headphone Pro को कंपनी भारत में आखिरकार लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का यह प्रीमियम हेडफोन आकर्षक कलर्स और धांसू बैटरी लाइफ के साथ पेश किया जाने वाला है। हेडफोन में कंपनी ने 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया है। CMF Headphone Pro लॉन्च डेट भारत में 13 जनवरी के लिए निर्धारित है। कंपनी ने इसमें कई कस्टमाइजेबल फीचर्स दिए हैं। हेडफोन के कुशन आसानी से निकाले जा सकते हैं। बदलने के लिए कई कलर ऑप्शन इनके साथ मिलने वाले हैं। लॉन्च से पहले जानते हैं इनके बारे में सभी खास बातें। 

मनपसंद कलर चुनने की आजादी
Nothing के CMF Headphone Pro भारत में 13 जनवरी को लॉन्च होने जा रहे हैं। कलरफुल डिजाइन में आने वाले ये हेडफोन्स यूजर्स को कई कस्टमाइजेशन उपलब्ध करवाने वाले हैं। ग्लोबल वेरिएंट में डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन, और लाइट ग्रे का ऑप्शन दिया गया है। कुशन को बदलने के लिए इनमें कई ऑप्शन दिए जाएंगे जो अलग से खरीदे जा सकेंगे। हेडफोन्स पर फिजिकल बटन भी होंगे जो कई कंट्रोल फीचर्स के साथ आने वाले हैं। 

स्लाइडर से कंट्रोल होगी साउंड
CMF Headphone Pro में कंपनी ने स्लाइडर भी जोड़ा है। रोचक रूप से यूजर इसमें बेस और ट्रिबल को हाथ से ही कंट्रोल कर सकता है। आपको फोन के अंदर सेटिंग्स में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने इसे 'एनर्जी स्लाइडर' का नाम दिया है। सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी होने वाली है। कंपनी ने बड़ी बैटरी इसके अंदर देने का वादा किया है। 

100 घंटे की बैटरी
ब्रांड का कहना है कि हेडफोन्स में ऐसा एल्गोरिदम दिया गया है जिससे इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 100 घंटे तक भी चल सकेगी। इसके अलावा इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है जो आसपास के शोर को कानों में आने से रोकेगा। ANC के साथ इसमें 50 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। ये फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के अनुसार, 5 मिनट के चार्ज में ये 4 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए USB Type-C केबल और पोर्ट मिलता है। 

CMF Headphone Pro Price in India
CMF Headphone Pro की भारत में कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। ग्लोबल मार्केट प्राइस की बात करें तो ये 99 अमेरिकी डॉलर में आता है। यानी करीबन 9 हजार भारतीय रूपये में। भारत में इनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रह सकती है। लॉन्च 13 जनवरी को है, जल्द कंपनी इन्हें लेकर अन्य अपडेट्स दे सकती है। 
 

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit
  • Customisable earcups
  • Reliable ANC
  • LDAC and Hi-Res audio
  • Long battery life
  • Bad
  • Limited EQ
  • Plastic feel
  • The IP rating could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Light Green

हेडफोन टाइप

Over-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

Wireless

टाइप

Headphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  3. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  4. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  8. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  9. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  10. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.