Casio ने 10 साल की बैटरी लाइफ के साथ G-SHOCK GD010 और GA010 सीरीज वॉच की पेश, जानें

Casio GD010 की कीमत $99 (लगभग 8,306 रुपये) और Casio GA010 की कीमत $120 (लगभग 10,068 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Casio GD010, GA010 सीरीज वॉच शॉक रेसिस्टेंस के साथ आती हैं।
  • Casio GD010, GA010 को 200 मीटर गहने पानी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Casio GD010, GA010 में सुपर इल्यूमिनेटर LED दिया गया है।

Casio GD010 वॉच शॉक रेसिस्टेंस के साथ आती हैं।

Photo Credit: Casio

Casio ने दो नई G-SHOCK सीरीज वॉच GD010 और GA010 लॉन्च किया है। ये वॉच ड्यूराबिलिटी के साथ स्टाइल लुक प्रदान करती हैं। ये वॉच 10 साल की बैटरी लाइफ, क्लियर विजिबिलिटी और रग्ड डिजाइन में कई फंक्शन प्रदान करती हैं। यहां हम आपको Casio GD010 और Casio GA010 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Casio GD010, GA010 Series Price


कीमत की बात की जाए तो Casio GD010 की शुरुआती कीमत 6,994 रुपये और Casio GA010 की कीमत $120 (लगभग 10,068 रुपये) है। दोनों सीरीज चुनिंदा रिलेटर्स, gshock.com और G-SHOCK Soho स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
 

Casio GD010, GA010 Series Features


Casio GD010, GA010 सीरीज वॉच शॉक रेसिस्टेंस के साथ आती हैं। इन्हें 200 मीटर गहने पानी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन दोनों वॉच में सुपर इल्यूमिनेटर LED दिया गया है। इनमें 5 डेली अलार्म, 1/100 सेकेंड स्टॉपवॉच, काउंटडाउन टाइमर, वर्ल्ड टाइम (31 टाइम जोन्स, 48 सिटी) और 12/24 घंटे फॉर्मेट शामिल है। Casio GD010 और GA010 सीरीज में एक मल्टी-लेयर्ड डिजाइन है जो सिंपल, वर्कवियर-इंस्पायर्ड लुक के साथ स्टर्डी टेक्नोलॉजी प्रदान करती है। कार्बन कोर गार्ड स्ट्रक्चर और बेजेल और स्ट्रैप के लिए बायो-बेस्ड रेसिल के साथ तैयार ये मॉडल स्टेबिलिटी और ड्यूराबिलिटी पर G-SHOCK के फोकस प्रदान करते हैं। 

Casio GD010 सीरीज में GD010-1, GD010-3 और GD010-4 मॉडल शामिल हैं, जो G-SHOCK की क्लासिक रग्ड डिजिटल वॉच को नया लुक प्रदन करते हैं। कठिन स्थितियों के लिए तैयार वॉच अतिरिक्त प्रोटेक्शन के लिए कार्बन कोर गार्ड स्ट्रक्चर, बड़े एलसीडी डायल और एक सर्कुलर हेयरलाइन फिनिश के साथ आती हैं। Casio GA010 सीरीज में GA010-1A, GA010-2A और GA010-5A मॉडल शामिल हैं। इनमें एनालॉग और डिजिटल दोनों डिस्प्ले हैं। अतिरिक्त मजबूती के लिए एक ब्रास कंपोनेंट और एक यूनिक ड्यूल लेयर डायल शामिल है। जियोमैट्रिक शेप और आसान कलर से एक ऐसा डिजाइन मिलता है जो  कि आउटडोर और डेली इस्तेमाल दोनों के लिए बेस्ट है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.