• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Boat Wave Flex Connect स्मार्टवॉच, 10 दिन बैटरी बैकअप, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Boat Wave Flex Connect स्मार्टवॉच, 10 दिन बैटरी बैकअप, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

यह कई तरह के स्पोर्ट्स मोड के साथ भी आती है। वॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट सेंसर, स्लीप ट्रैकर, SpO2 मॉनिटर और स्ट्रेस ट्रैकर भी दिया गया है।

Boat Wave Flex Connect स्मार्टवॉच, 10 दिन बैटरी बैकअप, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Flipkart

Boat Wave Flex Connect में मेटेलिक डिजाइन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • वियरेबल को खरीद के लिए फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध करवाया गया है।
  • स्मार्टवॉच एक्टिव ब्लैक, चेरी ब्लॉसम और डीप ब्लू कलर्स में उपलब्ध है।
  • इसमें 1.83 इंच स्क्वायर डिस्प्ले दिया गया है।
विज्ञापन
Boat पिछले काफी समय से अफॉर्डेबल प्राइस में फीचर्स से भरपूर स्मार्टवॉच लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी लेटेस्ट पेशकश Wave Flex Connect Smartwatch के रूप में की है। वेव फ्लेक्स कनेक्ट में चमकदार डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग और कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी यहां पर दी जा रही है। 
 

Boat Wave Flex Connect की कीमत, उपलब्धता

स्मार्टवॉच को कंपनी ने 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। साथ ही वियरेबल को खरीद के लिए फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध करवाया गया है। स्मार्टवॉच को एक्टिव ब्लैक, चेरी ब्लॉसम और डीप ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Boat Wave Flex Connect के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Boat Wave Flex Connect में मेटेलिक डिजाइन दिया गया है। इसमें 1.83 इंच स्क्वायर डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 550 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस मिलते हैं। साथ ही यह कई तरह के स्पोर्ट्स मोड के साथ भी आती है। वॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट सेंसर, स्लीप ट्रैकर, SpO2 मॉनिटर और स्ट्रेस ट्रैकर भी दिया गया है। 
इसकी बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो वियरेबल में 240mAh की बैटरी मिलती है जो कि सिंगल चार्ज में 10 दिन का बैकअप दे सकती है, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। पूरी तरह से चार्ज होने में इसे 2 घंटे का समय लगता है। स्मार्टवॉच को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। यह अलार्म क्लॉक, हाइड्रेशन अलर्ट जैसे फीचर्स के साथ आती है। साथ ही इसमें गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »