boAt Ultima Call स्मार्टवॉच लॉन्च, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ दमदार हेल्थ फीचर्स, कीमत मात्र 1699 रुपये

boAt Ultima Call में 1.83 इंच की HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 284 पिक्सल और ब्राइटनेस 700 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2023 11:01 IST
ख़ास बातें
  • boAt Ultima Call में 1.83 इंच की HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • boAt Ultima Call एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है।
  • boAt Ultima Call की शुरुआती कीमत 1,699 रुपये तय की गई है।

boAt Ultima Call में 1.83 इंच की HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazon

boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Ultima Call को लॉन्च कर दिया है। ब्लूटूथ कॉलिंग क्षमता के साथ आने वाली स्मार्टवॉच में 1.83 इंच की HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले है। Ultima Call में स्लीक और स्क्वाअर डायल डिजाइन दिया है, जिसमें यूजर्स को सिलिकॉन और मैटेलिक स्ट्रैप्स का ऑप्शन मिलता है। यहां हम आपको boAt Ultima Call के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


boAt Ultima Call की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो boAt Ultima Call की शुरुआती कीमत 1,699 रुपये तय की गई है। उपलब्धता की बात करें तो इस वॉच की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 19 जून को 12 बजे शुरू होगी। कलर ऑप्शन के लिए यह boAt स्मार्टवॉच ब्लैक, पिंक, ब्लू और सिल्वर जैसे 4 कलर ऑप्शन में आएगी।


boAt Ultima Call के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


boAt Ultima Call में 1.83 इंच की HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 284 पिक्सल और ब्राइटनेस 700 निट्स तक है। 100 से ज्यादा कस्टमाइज होने वाले वॉच फेस के साथ यूजर्स अपनी वॉच को अपने स्टाइल के हिसाब बदल सकते हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करने वाली यह स्मार्टवॉच हाई क्वालिटी इन बिल्ट माइक्रोफोन से भी लैस है। इसमें आसान डायल पैड दिया है और साथ में 100 कॉन्टैक्ट्स को वॉच में सेव किया जा सकता है, जिससे आसानी से किसी को कॉल मिला सकते हैं। हेल्थ फीचर्स के लिहाज से इस फोन में हार्ट रेट और SpO2 ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह वॉच 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट करती है, जिससे फिटनेस लवर्स अपनी परफॉर्मेंस को मॉनिटर करने के लिए एक्टिविटीज का चयन कर सकते हैं।
Advertisement

रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से डिजाइन की गई बोट की वॉच में IP68 रेटिंग दी गई है जो कि इसकी पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इसका मतलब है कि यह वॉच विभिन्न वातावरण और मौसम में आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है, वहीं ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ यह वॉच 2 दिनों तक चल सकती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो बोट की यह स्मार्टवॉच कैमरा कंट्रोल, लाइव क्रिकेट स्कोर, म्यूजिक कंट्रोल, वैदर अपडेट्स, अलार्म काउंटडाउन, स्टॉप वॉच, डू नॉट डिस्टर्ब मोड और फाइंड माय फोन फंक्शन का सपोर्ट करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.