Black Shark Watch X Pro स्मार्टवॉच लॉन्च, 2MP कैमरा से कर पाएंगे वीडियो कॉल, 75 घंटे चलेगी बैटरी

Black Shark ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच Black Shark Watch X Pro पेश की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Black Shark Watch X Pro में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Black Shark Watch X Pro में म900mAh की बैटरी दी गई है।
  • Black Shark Watch X Pro की कीमत CNY 899 (लगभग 10,476 रुपये) है।

Black Shark Watch X Pro में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Black Shark

गेमिंग स्मार्टफोन बनाने वाले लोकप्रिय ब्रांड Black Shark ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच Black Shark Watch X Pro पेश की है। इस स्मार्टवॉच में 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है। सबसे खास बात यह है कि इस वॉच में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Watch X Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Black Shark Watch X Pro Price


कीमत की बात की जाए तो Black Shark Watch X Pro की कीमत CNY 899 (लगभग 10,491 रुपये) है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।


Advertisement
Black Shark Watch X Pro Features


Black Shark Watch X Pro में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल और 700 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है, जो तेज धूप में भी क्लियर विजुअल और पढ़ने की क्षमता प्रदान करती है। स्मार्टवॉच स्टैंडर्ड वेयर ओएस प्लेटफॉर्म के बजाय एक कस्टमाइज एंड्रॉइड बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। यह ओएस ब्लैक शार्क ऐप स्टोर के जरिए उपलब्ध कई प्रकार के ऐप्स का सपोर्ट करता है, जो यूजर्स को फ्लेक्सिबिलिटी और पर्सनलाइजेशन ऑप्शन प्रदान करता है।

Watch X Pro में एक 180 डिग्री घूमने वाला कैमरा दिया गया है जो क्राउन के अंदर छिपा हुआ है। यह 2 मेगापिक्सल कैमरा हाई-डेफिनिशन फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकता है। इसके अलावा यह वीडियो कॉल का सपोर्ट करता है, जो स्टैंडर्ड स्मार्टवॉच में देखने को कम मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए Watch X Pro में वाई-फाई और 4G एलटीई सपोर्ट दोनों शामिल हैं, जिससे यूजर्स स्मार्टफोन पर निर्भर हुए बिना कनेक्टेड रह सकते हैं। यह फीचर इसे LTE सपोर्टेड स्मार्टवॉच के बीच एक बेहतर किफायती ऑप्शन बनाता है। स्मार्टवॉच में 900mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज करने पर 75 घंटे तक चल सकती है। यह लोकल म्यूजिक प्लेबैक का भी सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स सीधे डिवाइस से अपने पसंदीदा ट्रैक सुन सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.