बिंगो सी6 स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 2,499 रुपये

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 23 सितंबर 2016 10:09 IST
बाजार में स्मार्टवाच के बढ़ते रूझान को लेकर बिंगो टेक्नोलॉजीज़ ने अपनी नई स्मार्टवाच बिंगो सी6 को पेश किया है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है और यह ब्लैक,  व्हाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध है।

कंपनी के विपणन प्रबंधक अभिनय प्रताप सिंह ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा कि उनके ग्राहकों को कम कीमत पर बेहतर उत्पाद मुहैया कराने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ही कंपनी ने सी6 को पेश किया है। त्यौहारी सीजन में किसी को तोहफे में देने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

बिंगो सी6 में 1.3 इंच की टच स्क्रीन है और यह स्टेनलैस स्टील के फ्रेम में बनी है। यह ब्लूटूथ से कनेक्ट होती है और एपल और एंड्राइड दोनों प्रकार के फोनों के साथ इस्तेमाल की जा सकती है। इ

समें एमटीके का प्रोसेसर है और 380 एमएएच की बैटरी है जिससे तीन घंटे तक बातचीत की जा सकती है जबकि इससे 180 घंटे का स्टैंडबाय समय मिलता है। इसकी इंटरनल मेमोरी 128 मेगाबाइट है जिसे 64 एमबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें सिमकार्ड लगाने की भी सुविधा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , bingo, bingo smartwatch, bingo c6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10, ये प्लेटफॉर्म दे रहा तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  2. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  3. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  4. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  5. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  6. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  7. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  8. Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च
  9. Gmail यूजर्स को झटका! अब नहीं मिलेगी 15GB फ्री स्टोरेज, Google बदलने जा रही नियम
  10. बिटकॉइन ने पार किया 82,000 डॉलर का लेवल, अमेरिका के क्लेरिटी एक्ट से मार्केट में तेजी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.