3,000 रुपये तक के 'बेस्ट' वायरलेस ईयरफोन

बाज़ार में इनकी लोकप्रियता कायम है और शानदार गुणवत्ता के लिए इन्हें ख़ास तौर से जाना जाता है...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 25 मई 2018 16:08 IST

'बेस्ट' वायरलेस ईयरफोन

आज के नए दौर में जिस रफ्तार से स्मार्टफोन की दुनिया बदली है, उसी तेज़ी से इयरफोन/हेडसेट के चुनाव में भी बदलाव आया है। पहले इंडस्ट्री ने ईयरफोन के उलझने की शिकायत का समाधान टैंगल फ्री ईयरफोन के रूप में दिया। लेकिन जल्द ही तकनीक लवर को एहसास हो गया है कि तार को संभालना भी अब 'पुराना फैशन' ही है। फिर बाज़ार में मौज़ूद बड़े आकार वाले वायरलेस हेडफोन ने ज़ोर पकड़ा और हर आने-जाने वालों के सिर पर बड़े-बड़े वायरलेस हेडफोन देखे जाने लगे।

हेवी वायरलेस हेडफोन को पसंद करने वालों ने फिर इसके विकल्प तलाशने शुरू किए। कुछ की शिकायत थी कि उन्हें बेहतर क्वालिटी चाहिए लेकिन साइज छोटा और वज़न हल्का हो। ऐसे में विकल्प सामने आया वायरलेस ईयरफोन का। ये आकार में छोटे और हल्के हैं। इन्हें कैरी करना बाकी हेवी हेडफोन से कहीं ज्यादा सुविधाजनक है। आजकल बाज़ार में दमदार बैटरी, शानदार साउंड क्वालिटी और आसानी से कैरी करने वाले आकर के वायरलेस ईयरफोन उपलब्ध हैं।
Advertisement

इनके लिए आपको बहुत ज्यादा खर्चने की ज़रूरत नहीं है। अपने बजट में रहकर भी इनका फायदा लिया जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं, 3,000 रुपये कीमत के भीतर आने वाले उन वायरलेस इयरफोन की, जिन्हें यूज़र ने बेहतर रिव्यू दिया है। बाज़ार में इनकी लोकप्रियता कायम है और शानदार गुणवत्ता के लिए इन्हें ख़ास तौर से जाना जाता है:
 

JBL E25BT

बजट के भीतर साउंड क्वालिटी देने के मामले में JBL ख़ास तौर पर जानी जाती है। जेबीएल के सिग्नेचर साउंड वायरलेस इन-इयर ईयरफोन की गुणवत्ता आपको पसंद आ सकती है। अमेज़न इंडिया पर 3,090 रुपये में इसे खरीदा जा सकता है। JBL E25BT एक बार चार्ज होने के बाद 8 घंटे का वायरलेस ऑडियो देने में सक्षम है। डिवाइस के बीच स्विच करने का विकल्प इसमें रहता है। 3 बटन वाला यूनीवर्सल रिमोट इसके साथ आता है। कैरी करने के लिए पाउच और नेक क्लिप इसके साथ आएगा, जिससे इसे कैरी करना बेहद सुविधाजनक हो जाता है। इसे अगर आप ब्लू और रेड रंग वेरिएंट में खरीदते हैं तो 200 रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे।
Advertisement
 

Mivi Thunder Beats

मीवी थंडर बीट्स वायरलेस ब्लूटूथ इयरफोन की कीमत 2,699 रुपये है। पावरफुल हाई और क्लियर लोज़ के साथ यह इयरफोन आपको ऑडियो का अलग अनुभव देगा। प्रयोग में न लाने के दौरान इन्हें गर्दन में आसानी से डालकर रखा जा सकता है। 3 बटन वाला इनलाइन रमोट आपको कॉल, वॉल्यूम नियंत्रित करने में मदद करेगा। 1 साल की वारंटी भी यूज़र को इसमें दी जाती है। यह 30 फुट से ब्लूटूथ कनेक्शन रेंज में आ जाता है। एक साथ 2 डिवाइस इसमें कनेक्ट की जा सकती हैं।
 

SoundMAGIC - E10BT

साउंडमैजिक ई10बीटी वायरलेस ईयरफोन, ई10सी का अपग्रेड हैं। इसमें 24 बिट हाई फिडेलिटी ऑडियो है, जो नियंत्रित बेस और क्लियर साउंड क्वालिटी देता है। इन इयरफोन में ब्लूटूथ वी4.1 है, जो 10-12 घंटे का लगातार प्लेबैक देता है। इनमें 3 बटन वाला कंट्रोलर है, जिसे वॉल्यूम, स्टार्ट-स्टॉप और ट्रैक बदलने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। हालांकि, हेडफोनज़ोन.इन पर ये आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हैं। लेकिन अगर कहीं भी आपको उपलब्ध हों, तो हमें कॉमेंट में ज़रूर बताएं।
 

Sony WI-C300

सोनी डब्ल्यूआई - सी300 की कीमत 2,925 रुपये है। यह वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन हैं, जो ब्लूटूथ और एनएफसी सपोर्ट करते हैं। इनमें यूज़र को मिलेगी 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ। इनलाइन माइक भी हैंड्स फ्री कॉलिंग के लिए दिया गया है। यह इयरफोन, गूगल असिस्टेंट की मदद से और ज्यादा सुविधाजनक हो जाते हैं। प्ले, पॉज़ के लिए आसान बटन का इस्तेमाल इसमें संभव है।
Advertisement
      

1MORE iBFree

वनमोर आईबी फ्री की बात करें तो ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर इनकी कीमत 3,149 रुपये है। यह वज़न के मामले में काफी हल्का है। ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ इसके बेहतर साउंड क्वालिटी देने का वादा किया गया है। ईयरफोन वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें एलॉय बॉडी इस्तेमाल हुई है। इसमें इन-लाइन रिमोट कंट्रोल हैं, जो ऐप्पल आईओएस और एंड्रॉयड को सपोर्ट करते हैं। क्लियर फोन कॉल के साथ-साथ यह बैकग्राउंड की गैर-ज़रूरी आवाज़ को नियंत्रित करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: earphones, wireless earphones, earphones under 3000
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.