Amazon Great Republic Day Sale: सिर्फ 2 हजार में मिल रही ब्लूटूथ कॉलिंग वाली ये 5 स्मार्टवॉच

Republic Day Sale में boAt Wave Style को 1,149 रुपये में खरीदा जा सकता है। boAt Wave Style में एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जनवरी 2024 14:12 IST
ख़ास बातें
  • TIMEX iConnect EVO+ में 2.04 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • beatXP Vega X में 1.43 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • boAt Wave Style में एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है।

boAt Wave Style में एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है।

Photo Credit: Amazon

Amazon Great Republic Day Sale चल रही है और अगर आप नई स्मार्टवॉच तलाश कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। सेल में 2 हजार रुपये से कम बजट में एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। आइए 2 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टवॉच TIMEX iConnect EVO+, beatXP Vega X, Fire-Boltt Gladiator, Noise ColorFit Quad Call और boAt Wave Style के बारे में जानते हैं। 


TIMEX iConnect EVO+


Amazon सेल के दौरान TIMEX iConnect EVO+ स्मार्टवॉच 1,799 रुपये में लिस्ट की गई है। TIMEX iConnect EVO+ में 2.04 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 368x448 पिक्सल है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। इस वॉच में दी गई बैटरी 7 दिनों तक चल सकती है। रोटेटिंग फंक्शनल क्राउन वाली इस वॉच में एआई वॉयस एसिस्टेंट मिलता है।


Advertisement
beatXP Vega X


beatXP Vega X ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 1,999 रुपये में लिस्टेड है। beatXP Vega X में 1.43 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल और 500 Nits तक ब्राइटनेस है। ब्लूटूथ कॉलिंग वाली इस स्मार्टवॉच में मैटल बॉडी और रोटेट्री क्राउन दिया गया है।


Fire-Boltt Gladiator


Fire-Boltt Gladiator ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 1,449 रुपये में मिल सकती है। Fire-Boltt Gladiator में 1.96 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में वॉयस एसिस्टेंट, स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट, SpO2 और 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग शामिल है।


Advertisement
Noise ColorFit Quad Call


Noise ColorFit Quad Call अमेजन पर सेल के दौरान 1,099 रुपये में उपलब्ध है। Noise ColorFit Quad Call में 1.81 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। इस वॉच की बैटरी 160 घंटे तक चल सकती है। मैटेलिक बिल्ड वाली इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन गेम्स, 100 स्पोर्ट्स मोड, 100+ वॉच फेस और एआई वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।


Advertisement
boAt Wave Style


Republic Day Sale में boAt Wave Style को 1,149 रुपये में खरीदा जा सकता है। boAt Wave Style में एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है। इस वॉच में DIY वॉच फेस स्टूडियो, हेल्थ इकोसिस्टम, लाइव क्रिकेट स्कोर, क्विक रिप्लाई आदि जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस वॉच में 1.69 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  2. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  3. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  6. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.