ये हैं भारत के बेस्ट 2000 रुपये में आने वाले गेमिंग TWS ईयरबड्स, OnePlus से लेकर Noise और CrossBeats हैं शामिल

2000 रुपये के बजट में गेमिंग लवर्स Noise, boAt, OnePlus, GOBOULT और CrossBeats के TWS ईयरबड्स खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 14:21 IST
ख़ास बातें
  • GOBOULT x Mustang Torq में 13mm ड्राइवर और क्वाड माइक ईएनसी है।
  • Noise Buds Marine ईयरबड्स 32dB तक ANC का सपोर्ट करते हैं।
  • OnePlus Nord Buds 3r TWS ईयरबड्स में 12.4mm ड्राइवर दिए गए हैं।

गेमिंग TWS ईयरबड्स गेमिंग के दौरान मजा दोगुना कर देते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Onur Binay

भारत में गेमिंग पिछले सालों से काफी ज्यादा एडवांस होती जा रही है। अब मार्केट में कई तरह के गेमिंग्स गैजेट्स उपलब्ध हैं। जब भी गेमिंग गैजेट्स की बात होती है तो शुरुआत गेमिंग ट्रू वायरलेस ईयरबड्स से होती है। आज के समय में भारत में कई निर्माता लो लेटेंसी मोड, बेस्ट ऑडियो क्वालिटी और गेमिंग के लिए स्पेशल डिजाइन वाले किफायती विकल्प पेश कर रहे हैं। जी हां अगर स्टेबल ब्लूटूथ कनेक्शन, डेडिकेटेड गेमिंग मोड या लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। गेमर्स अगर BGMI, Call of Duty Mobile या Asphalt जैसे गेम्स खेलते हैं तो उन्हें समय की चिंता किए बगैर ही आनंद मिलेगा। आइए बेस्ट गेमिंग TWS ईयरबड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2,000 रुपये में आने वाले बेस्ट 5 गेमिंग TWS ईयरबड्स

Advertisement

Noise Buds Marine
Noise Buds Marine कंपनी की आधिकारिक साइट पर 1,999 रुपये में लिस्ट हैं। Buds Marine में फुल मैटेलिक केस आता है। ईयरबड्स 32dB तक ANC का सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स में 13mm स्पीकर ड्राइवर, ऑटो पेयरिंग, ड्यूल डिवाइस पेयरिंग, हैंड्स फ्री कॉलिंग शामिल है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 35 घंटे तक चलती है। वहीं चार्ज करने में 90 मिनट का समय लगता है। ब्लूटूथ V5.3 कनेक्टिविटी के साथ रेंज 10 मीटर है। Siri और गूगल एसिस्टेंट जैसे वॉयस एसिस्टेंट मिलते हैं।

boAt Immortal Katana Blade 2.0
boAt Immortal Katana Blade 2.0 की कीमत 1,299 रुपये है। ईयरबड्स में 50ms लो लेटेंसी बीस्ट मोड, RGB एलईडी लाइट, बोट सिग्नेचर साउंड, ब्लटूथ v5.3 कनेक्टिविटी शामिल है। इनकी बैटरी फुल चार्ज में 70 घंटे तक चल सकती है। वहीं सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में 180 मिनट्स का प्लेबैक मिलता है।

GOBOULT x Mustang Torq
GOBOULT x Mustang Torq की कीमत 1,799 रुपये है। GOBOULT x Mustang Torq में 13mm ड्राइवर, क्वाड माइक ईएनसी, 45ms लो लेटेंसी और LED लाइट दी गई है। इन ईयरबड्स की बैटरी 60 घंटे तक चलती है। 

Advertisement

OnePlus Nord Buds 3r
OnePlus Nord Buds 3r अमेजन पर 1,799 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। TWS ईयरबड्स में 12.4mm ड्राइवर,ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी, 47ms लो लेटेंसी, 2 माइक क्लीयर कॉल, AI ट्रांसलेशन और 3D स्पैटियल ऑडियो शामिल है। ईयरबड्स की बैटरी 54 घंटे तक चल सकती है।

CrossBeats Fury Max Gaming TWS
CrossBeats Fury Max Gaming TWS अमेजन पर 2,299 रुपये में लिस्टेड हैं। CrossBeats Fury Max Gaming TWS में RGB लाइट्स, ब्लूटूथ v5.4, 30ms लो लेटेंसी, 360° स्पैटियल ऑडियो, 3D साउंड स्टेज, 6 माइक AI ENC, ड्यूल EQ मोड्स शामिल हैं। बैटरी एक बार चार्ज होकर 100 घंटे तक चलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.