बिना बैटरी वाली स्मार्टवॉच! शरीर की गर्मी से चलेगी, जल्द हो सकती है लॉन्च

आने वाले समय में सेल्फ-पावर्ड वियरेबल डिवाइस आपको देखने को मिल सकते हैं जो स्किन की गर्मी से ही चार्ज होते रहेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मार्च 2026 15:06 IST
ख़ास बातें
  • ऐसे स्मार्ट डिवाइसेज बनने वाले हैं जो बिना बैटरी के चलेंगे।
  • ये इंसान के शरीर की गर्मी से ही चला करेंगे।
  • ये हीट को कैप्चर करके उसे बिजली जैसी ऊर्जा में तब्दील कर सकते हैं।

निकट भविष्य में ऐसे स्मार्टवॉच, वियरेबल लॉन्च हो सकते हैं जो थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर से चलेंगे। (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo Credit: Pixabay

शोधकर्ता जल्द ही ऐसे स्मार्ट डिवाइसेज बनाने वाले हैं जो बिना बैटरी के चलेंगे। जी हां, यानी आने वाले दिनों में हमें ऐसे स्मार्टवॉच, या अन्य वियरेबल देखने को मिल सकते हैं जिनमें बैटरी की जरूरत ही नहीं होगी। ये इंसान के शरीर की गर्मी से ही चला करेंगे। यह शोध सिओल नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता कर रहे हैं। कहा गया है कि रिसरचर्स ने ऐसे पावर सोर्स का आविष्कार कर लिया है जो पूरी तरह से फ्लैट हैं, और शरीर पर पहने जा सकते हैं। ये गर्मी से बिजली पैदा कर सकते हैं। 

निकट भविष्य में ऐसे स्मार्टवॉच, वियरेबल लॉन्च हो सकते हैं जो थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर से चलेंगे। ये ऐसे डिवाइस होंगे किसी गर्म सतह से हीट को कैप्चर करके उसे बिजली जैसी ऊर्जा में तब्दील कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा है कि इनमें ऐसी क्षमता है कि इंसान के शरीर की गर्मी को इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी पहने जाने पर ये लगातार बॉडी हीट से संचालित हो सकते हैं। इसमें एक पेंच यह था कि ये बहुत ही ज्यादा पतले हैं जैसे कि पेपर होता है, और हीट इनमें से पार होकर वातावरण में भी बर्बाद हो सकती है। अब इसका समाधान ढूंढ लिया गया है। 

इंजीनियर्स ने थ्री डायमेंशनल पिलर स्ट्रक्चर बना लिए हैं जो कि थोड़े भारी थे। फिर रिसर्च टीम ने इसका भी समाधान खोजा और इन्हें पूरी तरह से फ्लैट बनाया। Science Advances (via)में इसका जिक्र किया गया है। इन्हें सूडोट्रांसवर्स थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर कहा गया है जो थर्मल एनर्जी को री-डायरेक्ट कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने एक सिलिकॉन बेस का इस्तेमाल किया है जो हीट को बाहर निकलने से रोकता है। 

इनमें कॉपर के नैनोपार्टिकल लगाए गए हैं जो बॉडी हीट को साइड से बहने में मदद करते हैं। इसकी वजह से इन्हें फ्लैट सतह पर गर्म और ठंडे जोन बनाने में मदद मिलती है। इससे हीट और इलेक्ट्रिक करंट सही कोण पर प्रवाहित होते हैं। पूरा डिवाइस एक साधारण इंक बेस्ड प्रिंटिंग प्रोसेस की मदद से फेब्रिकेट होता है। जिसके कारण यह काफी लचीला भी रहता है। इन्हें अलग-अलग साइज और शेप में स्थापित किया जा सकता है। यानी किसी वियरेबल में ये आसानी से फिट किए जा सकते हैं। यानी आने वाले समय में सेल्फ-पावर्ड वियरेबल डिवाइस आपको देखने को मिल सकते हैं जो स्किन की गर्मी से ही चार्ज होते रहेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  4. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  5. Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  2. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  3. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  4. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  5. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  6. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  7. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  8. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  9. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  10. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.