स्मार्टबैंड बैन किए तो स्मार्ट अंडरवियर बना दिए! Whoop कंपनी का टेनिस खिलाड़ियों के लिए अनोखा कदम

हाल ही में दिग्गज खिलाड़ियों से, मैच शुरू होने से पहले उनके फिटनेस बैंड उतारने को कहा गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जनवरी 2026 09:54 IST
ख़ास बातें
  • ऐसे अंडरिवयर जिनमें स्मार्ट फिटनेस ट्रैकर पहने जा सकते हैं
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब फिटनेस बैंड के इस्तेमाल को लेकर विवाद
  • Whoop के स्मार्ट ब्रेसलेट एथलीट्स को पहनने की मनाही

Whoop कंपनी ने रातों-रात ऐसे अंडरिवयर बना डाले जिनमें स्मार्ट फिटनेस ट्रैकर पहने जा सकते हैं।

Photo Credit: Whoop

ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान स्मार्टवियरेबल्स जैसे फिटनेस बैंड और फिटनेस ट्रैकर को बैन कर दिया गया है। जिसके बाद Whoop कंपनी ने रातों-रात ऐसे अंडरिवयर बना डाले जिनमें स्मार्ट फिटनेस ट्रैकर पहने जा सकते हैं। कंपनी के ये स्मार्ट अंडरवियर इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि ये कलाई पर बंधने वाले फिटनेस ट्रैकर की तरह ही यूजर के शरीर में चल रहे बदलावों को ट्रैक कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिटनेस बैंड पहनना बैन होने के बाद कंपनी ने 'कान को दूसरी ओर से पकड़ने' का गजब जुगाड़ लगा दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के लिए फिटनेस बैंड और फिटनेस ट्रैकर पहन कर खेलने पर मनाही है। हाल ही में Carlos Alcaraz, Jannik Sinner, Aryna Sabalenka जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से मैच शुरू होने से पहले उनके फिटनेस बैंड उतारने (via) को कहा गया। हालांकि टरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) द्वारा इसकी अनुमति दी गई थी लेकिन बावजूद इसके, ऑस्ट्रेलियन ओपन के अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उनके फिटनेस बैंड उतरवा दिए जो Whoop कंपनी के थे। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब फिटनेस बैंड के इस्तेमाल को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। अथॉरिटी ने कहा कि यह खेल के नियमों का उल्लंघन करता है और कोई भी खिलाड़ी डेटा कलेक्ट करने वाले डिवाइसेज पहन कर मैच में नहीं उतर सकता है। इसी बीच Whoop ने रातों रात ऐसे अंडरवियर बना डाले जिनमें फिटनेस ट्रैकर भी पहना जा सकता है। X पर एक वीडियो पोस्ट में स्वयं कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई। 

बता दें कि Whoop के स्मार्ट ब्रेसलेट एथलीट्स के लिए रिकवरी, नींद, उनकी शारीरिक क्षमता आदि का आकलन करते हैं जिन्हें टेनिस टूर्नामेंट के दौरान बैन कर दिया गया। कंपनी ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी और रातों रात स्मार्ट अंडरवियर बना डाले। फाउंडर Will Ahmed ने सोशल मीडिया पर आकर इसकी जानकारी दी। 

Will Ahmed ने पोस्ट में कहा, "हम Whoop कनेक्टेड अंडरवियर का अपना कलेक्शन भेज रहे हैं। आप Whoop को अपनी कलाई पर पहन सकते हैं, साथ ही सीधे अपने अंडरवियर में भी। हम ये सभी आइटम ऑस्ट्रेलियन ओपन में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों को भेजेंगे। अगर वे चाहें तो मैच के दौरान ये सारे अंडरवियर पहन सकते हैं। आखिरकार, हम सिर्फ खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करना चाहते हैं और उनके स्वास्थ्य और प्रदर्शन से संबंधित डेटा तक पहुंच के उनके अधिकार की रक्षा करना चाहते हैं।"

Advertisement

हालांकि ऑस्ट्रेलियन ओपन की तरफ से अभी इसे लेकर कोई अपडेट नहीं आया है कि खिलाड़ी इस तरह के अंडरवियर पहन सकते हैं या नहीं। अधिकारियों ने किसी भी डेटा कलेक्ट करने वाले स्मार्ट डिवाइस के पहनने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में स्मार्ट अंडरिवयर में इस तरह के डिवाइस को परमिशन मिलेगी या नहीं यह देखने वाली बात होगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.