वर्कआउट के दौरान आया स्ट्रोक, Apple Watch ने बचाई जान; जानें पूरा मामला

Gant रोज की तरह अपने घर के ड्राइववे में वर्कआउट कर रहे थे, जब अचानक उन्हें स्ट्रोक आया और वो जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2025 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch ने ओहायो में रहने वाले 57 साल के Derick Gant की जान बचाई
  • ड्राइववे में वर्कआउट करते हुए उन्हें अचानक स्ट्रोक आया
  • जैसे ही वो गिरे, वॉच में मौजूद Fall Detection फीचर एक्टिवेट हो गया
टेक्नोलॉजी सिर्फ लाइफ को आसान ही नहीं, कभी-कभी जिंदगी बचाने का काम भी कर सकती है। अमेरिका के ओहायो में रहने वाले 57 साल के Derick Gant की कहानी इसका ताजा उदाहरण है। Gant रोज की तरह अपने घर के ड्राइववे में वर्कआउट कर रहे थे, जब अचानक उन्हें स्ट्रोक आया और वो जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने बताया कि उन्हें एकदम से अपने पैर और हाथ का अहसास बंद हो गया और वो उठ भी नहीं पा रहे थे।

इस मौके पर उनका साथ दिया उनकी कलाई पर बंधी Apple Watch ने। जैसे ही वो गिरे, वॉच में मौजूद Fall Detection फीचर एक्टिवेट हो गया और स्क्रीन पर ये मैसेज दिखा कि क्या उन्हें इमरजेंसी सर्विसेज कॉल करनी है। WTOL11 के मुताबिक, शुरुआत में Derick ने इसे इग्नोर कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि वो थोड़ी देर में ठीक हो जाएंगे। लेकिन कुछ सेकेंड बाद जब हालत और बिगड़ गई, तो उन्होंने कॉल करने का ऑप्शन स्वीकार किया।

Apple Watch ने तुरंत न सिर्फ 911 (एमरजेंसी सर्विस) को अलर्ट किया, बल्कि Derick के इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को भी नोटिफिकेशन भेजा। कुछ ही मिनटों में EMT (इमरजेंसी मेडिकल टीम) मौके पर पहुंच गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सही वक्त पर इलाज मिलने से Derick अब पूरी तरह ठीक हैं।

Derick ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर Apple Watch वक्त पर एक्टिव न होती, तो शायद वो आज जिंदा न होते। उन्होंने इसे अपनी "नजरों से बचाने वाली" डिवाइस बताया।
Advertisement

Apple Watch के Fall Detection, Heart Monitoring और Emergency SOS जैसे फीचर्स पहले भी कई लोगों की जान बचा चुके हैं। हाल ही में Apple Watch का नया Vitals ऐप भी काम का साबित हुआ, जिसने एक महिला की जान भी बचाई। घटना न्यूजीलैंड से रिपोर्ट हुई थी, जहां इस ऐप ने अमांडा फॉल्कनर नाम की महिला को समय रहते उसके शरीर के कुछ गंभीर संकेतों को लेकर अलर्ट दिया, जिसके चलते एक बड़ी दुर्घटना को पहले ही टाल दिया गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Watch, apple watch saves life
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.