Apple वॉच ने तोड़ी उम्‍मीदें! ब्‍लड शुगर और BP बताने वाला फीचर आने में लगेगा वक्‍त

हालांकि ऐसी खबरें हैं कि Apple Watch Series 8 को इस साल बॉडी टेंपरेचर फीचर से लैस किया जा सकता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Apple के अगले मेन सेंसर को Apple वॉच में पेश किया जाएगा
  • इसमें ब्लड ग्लूकोज और ब्लड प्रेशर सेंसर नहीं होंगे
  • यह क्‍लीयर नहीं है कि Apple वॉच में ये फीचर क्‍यों नहीं दिए जा रहे

हेल्‍थ और फ‍िटनेस डिवाइस के तौर पर ऐपल वॉच ने दुनिया भर में अपनी अहमियत को साबित किया है।

स्‍मार्टवॉच आज सिर्फ समय देखने के लिए नहीं बन रहीं। इन्‍हें एक फ‍िटनेस डिवाइस के रूप में भी डेवलप किया जा रहा है। मार्केट्स में तमाम ऐसे ब्रैंड्स हैं, जिनकी स्‍मार्टवॉच में फ‍िटनेस से जुड़े सेंसर लैस हैं। इनमें हार्ट रेट मॉनिटर, स्‍लीप ट्रैकिंग फीचर सबसे कॉमन है। ब्‍लड में ऑक्सिजन का लेवल बताने वाला SpO2 फीचर भी खूब पेश किया जा रहा है। इसके अलावा, ब्‍लड ग्‍लूकोज मॉनिटरिंग फीचर और ब्‍लड प्रेशर बताने वालीं स्‍मार्टवॉच भी मार्केट में आ रही हैं। कई ब्रैंड्स तो बॉडी टेंपरेचर बताने वाली स्‍मार्टवॉच भी ले आए हैं। जब तमाम कंपनियां अपनी डिवाइस को अपग्रेड कर रही हैं, तब दुनिया के सबसे बड़े ब्रैंड ऐपल (Apple) से क्‍या उम्‍मीद करनी चाहिए? यही कि ऐपल स्‍मार्टवॉच भी इन फीचर्स से लैस हों। लेकिन यूजर्स की उम्‍मीदें धुंधली हो सकती हैं। खबरें हैं कि ब्‍लड ग्‍लूकोज मॉनिटरिंग फीचर और ब्‍लड प्रेशर मापने वाले फीचर को ऐपल फौरन अपनी डिवाइसेज में नहीं लाने जा रही। 

Apple के अगले मेन सेंसर को Apple वॉच में पेश किया जाएगा। appleinsider के मुताबिक, इसमें ब्लड ग्लूकोज और ब्लड प्रेशर सेंसर नहीं होंगे। स्‍मार्टवॉच के लिए ये दोनों फीचर बेहद अहम हैं, खासतौर पर उनके लिए, जो डायबिटीज और हाई ब्‍लड प्रेशर के मरीज हैं। हालांकि Apple वॉच का डेवलपमेंट तेजी से हो रहा है और इसके फंक्‍शंस भी बढ़े हैं, लेकिन यह क्‍लीयर नहीं है कि Apple वॉच के इकोसिस्‍टम में ये दो जरूरी फीचर क्‍यों शामिल नहीं किए गए हैं। 

हालांकि ऐसी खबरें हैं कि Apple Watch Series 8 को इस साल बॉडी टेंपरेचर फीचर से लैस किया जा सकता है। कंपनी की नई स्‍मार्टवॉच सीरीज में इस साल तीन मॉडल रिलीज होने की उम्मीद है। भले ही ऐपल वॉच ने उम्‍मीदों को तोड़ा हो, लेकिन यह अपने प्रशंसकों और यूजर्स को लुभाती रही है। हेल्‍थ और फ‍िटनेस डिवाइस के तौर पर ऐपल वॉच ने दुनिया भर में अपनी अहमियत को साबित किया है। 

बात करें कंपनी की, तो ऐपल ने इस साल अपने इंजीनियरों को अच्‍छा बोनस दिया है। टैलंट को अपने साथ बनाए रखने के लिए ऐपल ने कुछ इंजीनियरों को स्टॉक बोनस जारी किए हैं। पिछले हफ्ते कंपनी ने सिलिकॉन डिजाइन, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर व ऑपरेशंस से जुड़े चुनिंदा इंजीनियरों को आउट-ऑफ साइकल बोनस के बारे में बताया। इस मामले की जानकारी रखने वाले कुछ लोगों के अनुसार, यह बोनस स्‍टॉक यूनिट्स के तौर पर जारी किए जा रहे हैं। शेयर चार साल से अधिक के लिए हैं, ताकि इंजीनियर्स ऐपल के साथ बने रहें। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में Facebook की पैरंट कंपनी Meta ने ऐपल के करीब 100 इंजीनियरों को अपने यहां जॉब दी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.