Apple के Vision Pro में मिलेंगे 600 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स, अमेरिका में शुरू हुई बिक्री

इस मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट का प्राइस 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 3,499 डॉलर से शुरू होगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 16:52 IST
ख़ास बातें
  • इन नए ऐप्स के पास visionOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट है
  • Vision Pro में छह माइक्रोफोन दिए गए हैं
  • इसमें एक एक्सटर्नल बैटरी पैक है जो एक केबल के जरिए कनेक्ट होगा

इस मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट का प्राइस 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 3,499 डॉलर है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro की बिक्री अमेरिका में शुक्रवार (2 फरवरी) से शुरू हो रही है। कंपनी ने बताया है कि इसके साथ 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स मिलेंगे। ये iOS और iPadOS पर पहले से उपलब्ध लगभग 10 लाख प्रो-कम्पैटिबल ऐप्स के अतिरिक्त होंगे। Disney+ सहित स्ट्रीमिंग ऐप्स को Vision Pro के स्पैटिअल इंटरफेस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। 

एपल ने अपनी न्यूजरूम साइट पर एक पोस्ट में बताया है कि Vision Pro के लिए 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है। इन नए ऐप्स के पास visionOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट है। एपल में डिवेलपर रिलेशंस की वाइस प्रेसिडेंट, Susan Prescott ने बताया, "इन ऐप्स से एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और गेम्स का हमारा एक्सपीरिएंस बदल जाएगा। इनसे हमें सीखने और एक्सप्लोर करने के नए तरीके मिलेंगे और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सकेगा। डिवेलपर्स स्पैटिअल कंप्यूटिंग पर कार्य कर रहे हैं और यह देखना होगा कि वे क्या नया करते हैं।" 
Advertisement

Vision Pro के यूजर्स के पास PGA TOUR Vision, NBA, MLB, CBS, Paramount+, NBC, NBC Sports, FOX Sports और UFC सहित कई स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस होगा। इस मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट का प्राइस 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 3,499 डॉलर से शुरू होगा। इसके 512 GB वेरिएंट का प्राइस 3,699 डॉलर और 1 TB का 3,899 डॉलर है। इसकी बिक्री अमेरिका में एपल स्टोर्स के जरिए होगी। इसमें एक एक्सटर्नल बैटरी पैक है जो एक केबल के जरिए कनेक्ट होगा। Vision Pro में छह माइक्रोफोन, दो प्राइमरी कैमरा, छह सेकेंडरी (ट्रैकिंग) कैमरा, आई ट्रैकिंग के लिए चार कैमरा, एक LiDAR स्कैनर और छह अन्य सेंसर दिए गए हैं। 

इस डिवाइस के साथ पैकेज में एक सोलो निट बैंड, डुअल लूप बैंड, लाइट सील और दो लाइट सीट कुशंस दिए जाएंगे। इसके साथ एक बैटरी, USB Type-C केबल, USB Type-C एडैप्टर, कवर और पॉलिशिंग क्लोथ मिलेगा। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ने Vision Pro हेडसेट की चीन में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इस बारे में एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने एक रिसर्च नोट में कहा था कि इस वर्ष एपल का सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा। कंपनी की योजना इसकी बड़ी संख्या में बिक्री करने की है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.