Apple Vision Pro को लौटा रहे हैं कस्टमर! बताई एक नहीं, कई वजह! जानें

Apple Vision Pro को खरीदने के कुछ दिनों के भीतर ही यूजर्स इसे रीटर्न करने लगे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • कई कस्टमर्स ने इसे पहनने में अनकंफर्टेबल पाया है।
  • यूजर्स बोले, हेडसेट के पहनने के कुछ देर बाद ही सिर में दर्द होने लगता है।
  • Vision Pro के कई यूजर्स ने मोशन सिकनेस की शिकायत भी की है।

Apple का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro हाल ही में लॉन्च किया गया था।

Apple Vision Pro को खरीदने के कुछ दिनों के भीतर ही यूजर्स इसे रीटर्न करने लगे हैं। Apple अपने प्रोडक्ट्स के लिए 14 दिनों की रिटर्न पॉलिसी देती है, जिसके तहत पसंद न आने पर यूजर प्रोडक्ट को वापस कर सकता है। एपल विजन प्रो को कई कस्टमर्स रिटर्न कर रहे हैं। जिसके पीछे एक नहीं बल्कि कई वजह सामने आ रही हैं। तो क्या एपल का ये प्रोडक्ट फेल हो रहा है? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ... 

Apple का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro हाल ही में लॉन्च किया गया था। 3500 डॉलर (लगभग 2,90,000 रुपये) की कीमत का ये हेडसेट यूजर्स के सिरदर्द का कारण बन रहा है। The Verge के अनुसार, कई यूजर्स इसे रिटर्न कर रहे हैं। रिटर्न करने के कई कारण यूजर्स की ओर से बताए जा रहे हैं। जिनमें से इसका आरामदायक न होना भी एक कारण है। इस्तेमाल करने वाले कई कस्टमर्स ने इसे पहनने में अनकंफर्टेबल पाया है। इसका डिजाइन ऐसा है कि डिवाइस का ज्यादा वजन आगे की ओर ही दिया गया है जिससे यह आंखों पर भारी लगने लगता है। दूसरा कारण है इससे पहनने के बाद होने वाला सिरदर्द! यूजर्स की शिकायत है कि हेडसेट के पहनने के कुछ देर बाद ही उनके सिर में दर्द होने लगता है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर हैडसेट लौटाने की वजह भी शेयर की है। 
 

Vision Pro के कई यूजर्स ने मोशन सिकनेस की शिकायत भी की है। वहीं, कुछ यूजर्स को लगता है कि डेली लाइफ में यह डिवाइस बहुत ज्यादा यूजफुल नहीं है। यानी कि रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत ज्यादा काम नहीं आता है विजन प्रो। यहां तक कि गेम्स खेलने में बहुत ज्यादा मनोरंजन यह नहीं कर पाता है। कुल मिलाकर इतनी ज्यादा कीमत होने के बावजूद भी एपल विजन प्रो अपनी उपयोगिता की कसौटी पर खरा नहीं उतर पा रहा है। 

Apple Vision Pro मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट का प्राइस 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 3,499 डॉलर (लगभग 2,90,000 रुपये) से शुरू है। इसके 512 GB वेरिएंट का प्राइस 3,699 डॉलर (लगभग 3,07,000 रुपये) और 1 TB का प्राइस 3,899 डॉलर (लगभग 3,23,000 रुपये) है। इसकी बिक्री अमेरिका में एपल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है। इसमें एक एक्सटर्नल बैटरी पैक है जो एक केबल के जरिए कनेक्ट होता है। Vision Pro में छह माइक्रोफोन, दो प्राइमरी कैमरा, छह सेकेंडरी (ट्रैकिंग) कैमरा, आई ट्रैकिंग के लिए चार कैमरा, एक LiDAR स्कैनर और छह अन्य सेंसर दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.