WWDC23 : Apple ने लॉन्‍च किए Apple Vision Pro रिएलिटी हेडसेट, आंखों, आवाज से होंगे कंट्रोल, जानें प्राइस

WWDC23 : ऐपल ने उसके पहले मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट को WWDC23 में पेश कर दिया है। इन्‍हें ऐपल विजन प्रो (Apple Vision Pro) कहा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 जून 2023 01:04 IST
ख़ास बातें
  • मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट को ऐपल ने पर्सनल इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस कहा है
  • इसकी मदद से एक वर्चुअल स्‍क्रीन पर जरूरी काम और मनोरंजन किया जा सकता है
  • इस हेडसेट को अगले साल से खरीदा जा सकेगा

‘ऐपल विजन प्रो’ की कीमत 3499 डॉलर (लगभग 2 लाख 88 हजार 724 रुपये) बताई गई है। यह अगले साल यानी 2024 से उपलब्‍ध होगा।

ऐपल ने उसके पहले मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट को WWDC23 में पेश कर दिया है। इन्‍हें ऐपल विजन प्रो (Apple Vision Pro) कहा गया है। यह ऐसा प्रोडक्‍ट है, जो वर्चुअल और रियल दुनिया को आपस में जोड़ता है। सिर में पहनने और आंखों में लगाने के बाद यह हेडसेट, यूजर के सामने एक स्‍क्रीन पेश करता है, जिसमें हर छोटा-बड़ा काम हो जाता है, साथ ही एंटरटेनमेंट से लेकर गेमिंग तक शानदार एक्‍सपीरियंस मिलता है। ऐपल ने कहा है कि ‘विजन प्रो' को आंखों, हाथों और आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है। 
 

Apple Vision Pro का डिजाइन

ऐपल का पहला मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट जिसे उसने पर्सनल इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस कहा है, एक एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्‍ड है। इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं। इमेज कैप्‍चर करने के लिए एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है। अडजस्‍टमेंट के लिए डिजिटल क्राउन मौजूद है। स्‍ट्रैप को लचीला बनाया गया है, ताकि यूजर्स आसानी से पहन सकें। साइड में ऑडियो पॉड्स लगाए गए हैं, जिनका काम शानदार ऑडियो सुनाना है। विजन प्रो में ऐपल का M2 चिप लगाया गया है साथ में नई R1 चिप भी है। इसका डिस्‍प्‍ले माइक्रो-ओएलईडी है। हेडसेट तैयार करने में जाइस ने भी सहयोग किया है। ऐपल का दावा है कि 3D कंटेंट देखने के लिए यह अब तक की बेस्‍ट डिवाइस है। 
Advertisement
 

Apple Vision Pro के प्राइस 

‘ऐपल विजन प्रो' की कीमत 3499 डॉलर (लगभग 2 लाख 88 हजार 724 रुपये) बताई गई है। यह अगले साल यानी 2024 से उपलब्‍ध होगा। 
 

Apple Vision Pro की खूबियां 

यह मुख्‍य रूप से एक मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट है, लेकिन डायल की मदद से यूजर ऑग्‍मेन्‍टेड और फुल वर्चुअल रिएलिटी के बीच स्विच कर सकता है। डिवाइस में कोई कंट्रोलर नहीं है। आंखों, हाथों और आवाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। मसलन- ऐप आइकन को देखकर उन्‍हें कंट्रोल किया जा सकता है। वाइस के जरिए भी कमांड दी जा सकती है। यह हेडसेट ब्‍लूटूथ से तो कनेक्‍ट होता ही है। आईफोन और मैक के साथ भी पेयर हो जाता है। 

ऐपल के मुताबिक, ‘विजन प्रो' में EyeSight नाम का एक सिस्‍टम दिया गया है। इसका इस्‍तेमाल तब होता है, जब आपके कमरे में कोई दाखिल होता है। ‘विजन प्रो' का फ्रंट फेसिंग डिस्‍प्‍ले यूजर को यह देखने का मौका देता है कि सामने कौन है। यूजर को हेडसेट हटाने की जरूरत नहीं होती।  
Advertisement

‘विजन प्रो' की मदद से ना सिर्फ जरूरी कामकाज निपटाए जा सकते है, बल्कि यह फेसटाइम को भी नए लेवल पर लेकर जाता है। मैकबुक से कनेक्‍ट होने पर यह आंखों के सामने एक बड़ी स्‍क्रीन पेश करता है, जिससे काम करना और भी आसान हो जाता है। इस हेडसेट के जरिए यूजर ढेर सारा कंटेंट देख सकते हैं। यह आपके रूम के हिसाब से स्‍क्रीन को अडजस्‍ट कर लेता है। यूजर खुद भी स्‍क्रीन को छोटा-बड़ा कर सकते हैं। डिज्‍नी का प्रीमियम कंटेंट पहले दिन से ‘विजन प्रो' में शामिल होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.