Apple की Vision Pro को जल्द लॉन्च करने की तैयारी, 3,499 डॉलर हो सकता है प्राइस

कंपनी का मानना है कि उसके पास फरवरी में इसके लॉन्च के लिए इस महीने के अंत तक पर्याप्त सप्लाई होगी

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2024 19:24 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में एपल के रिटेल स्टोर्स पर यह जल्द पहुंच सकता है
  • अगले एक सप्ताह में Vision Pro के लॉन्च की घोषणा हो सकती है
  • इस हेडसेट में कंपनी का M2 चिप लगाया गया है

यह AR/VR हेडसेट एक कॉम्प्लेक्स डिवाइस है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro अगले महीने लॉन्च हो सकता है। इसके साथ कंपनी की एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी में शुरुआत होगी। अमेरिका में एपल के रिटेल स्टोर्स पर यह जल्द पहुंच सकता है। इसका प्राइस 3,499 डॉलर रखा जा सकता है। 

एपल के प्रोडक्ट्स को ट्रैक करने वाले Mark Gurman ने Bloomberg के लिए पावर ऑन न्यूजलेटर में दावा किया है कि Vision Pro के सीमित स्टॉक को अमेरिका में कंपनी के वेयरहाउसेज में भेजा जा रहा है। इसके बाद इस स्टॉक को रिटेल स्टोर्स में पहुंचाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि उसके पास फरवरी में इसके लॉन्च के लिए इस महीने के अंत तक पर्याप्त सप्लाई होगी। Mark ने बताया है कि एपल अगले एक सप्ताह में Vision Pro के लॉन्च की घोषणा कर सकती है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल ने Vision Pro हेडसेट की चीन में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है और इसकी फरवरी तक शिपमेंट की जा सकती है। इस बारे में एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने भी एक रिसर्च नोट में बताया है। इस रिसर्च नोट में कहा गया है कि यह मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट फरवरी तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Kuo का मानना है कि इस वर्ष एपल का सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा। कंपनी की योजना इसकी बड़ी संख्या में बिक्री करने की है। यह AR/VR हेडसेट एक कॉम्प्लेक्स डिवाइस है। इसके सेटअप को प्रत्येक यूजर के लिए कस्टमाइज करने की जरूरत हो सकती है। इस वजह से Apple Store के एंप्लॉयीज के लिए ट्रेनिंग सेशन तैयार किए जा रहे हैं। इसमें एंप्लॉयीज को Vision Pro के सेटअप और इसे इस्तेमाल करने के साथ ही इसे संभावित कस्टमर को बेचने के तरीके की भी जानकारी दी जाएगी।   

Vision Pro एक एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्‍ड है। इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं। इमेज कैप्‍चर करने के लिए इसमें एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है। इसमें एडजस्टमेंट के लिए डिजिटल क्राउन मौजूद है। इसके स्‍ट्रैप को लचीला बनाया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से इसे पहन सकेंगे। इसमें साइड पर ऑडियो पॉड्स लगाए गए हैं। इस हेडसेट में कंपनी का M2 चिप लगाया गया है और इसके साथ में नया R1 चिप भी है। इस हेडसेट को तैयार करने में जाइस ने भी मदद की है। कंपनी का दावा है कि 3D कंटेंट देखने के लिए यह बेस्ट डिवाइस होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  2. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  3. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  4. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  6. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  7. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  8. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  9. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  12. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  13. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  14. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  2. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  3. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  4. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  5. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  6. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  7. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  8. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  9. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  10. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.