24 घंटे चलने वाले Amazfit Up TWS ईयरबड्स लॉन्‍च, डिजाइन है यूनीक, जानें प्राइस

Amazfit Up की कीमत 49.99 डॉलर (लगभग 4,200 रुपये) है। ये ब्‍लैक कलर में आते हैं और चुनिंदा मार्केट्स में अमेजफ‍िट वेबसाइटों या रिटेल स्‍टोर्स से लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Up ईयरबड्स हुए लॉन्‍च
  • 24 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं
  • कीमत 49.99 डॉलर है

कंपनी दावा कर रही है कि सिंगल चार्ज में बड्स 6 घंटे चल जाते हैं।

Amazfit ने नए ओपन-ईयर ट्रू वायरलैस स्‍टीरियो (TWS) को चुनिंदा ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश किया है। आसान भाषा में समझाएं तो ये ऐसे ईयरबड्स हैं, जो कानों में पीछे की तरफ से घूमकर फ‍िट हो जाते हैं, जिससे गिरने का या बड्स के स्लिप होने का चांस नहीं रहता। इनमें मिलने वाला क्लिप-ऑन डिजाइन, बड्स को कान से अटैच रखता है और वह अपनी जगह से हिलते नहीं। ये ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं और पानी के छींटों से होने वाले नुकसान से बचे रहते हैं। इन्‍हें Amazfit स्मार्टवॉच के साथ भी पेयर किया जा सकता है। इनकी बैटरी लाइफ 24 घंटे है। 
 

Amazfit Up Price

Amazfit Up की कीमत 49.99 डॉलर (लगभग 4,200 रुपये) है। ये ब्‍लैक कलर में आते हैं और चुनिंदा मार्केट्स में अमेजफ‍िट वेबसाइटों या रिटेल स्‍टोर्स से लिए जा सकते हैं। 
 

Amazfit Up Specifications, Features

Amazfit Up में ओपन-ईयर डिजाइन दिया गया है। यह डिजाइन बड्स को सीधे कानों से अटैच कर देता है। एक क्लिप, कानों के पीछे अटैच हो जाती है, जो बड्स को रोके रखती है। म्‍यूजिक प्‍लेबैक, वॉल्‍यूम आदि को कंट्रोल करने के लिए फ‍िजिकल बटन्‍स भी बड्स में दिए गए हैं। 

ये ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इन्‍हें अमे‍जफ‍िट की स्‍मार्टवॉच जैसे- Amazfit T-Rex 3 के साथ कनेक्‍ट किया जा सकता है। कंपनी दावा कर रही है कि सिंगल चार्ज में बड्स 6 घंटे चल जाते हैं, जबकि केस के साथ मिलाकर इनकी कुल बैटरी लाइफ 24 घंटे है।   

हरेक ईयरबड में 50एमएएच की बैटरी है। केस में 440एमएएच की बैटरी है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस पूरे सेटअप का वजन 33 ग्राम है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  2. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  3. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  5. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  6. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  7. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  8. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  10. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.