Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 21 दिन बैटरी, 10ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी ने Amazfit Balance 2 के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप दिया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मई 2025 10:43 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच का सर्कुलर वॉचफेस 47mm साइज का है।
  • इसमें 658mAh की बैटरी लगी है।
  • वियरेबल का वजन केवल 42 ग्राम है।

Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: gadgetsandwearables

Huami की ओर से Amazfit Balance 2 को लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच इस तरह से डिजाइन की गई है कि यह डेली यूज के साथ ही फिटनेस यूजर्स के लिए भी काफी उपयोगी हो सकती है। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स हैं, मजबूत बिल्ड क्वालिटी है, और एडवांस्ड स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह सैफायर क्रिस्टल कवर के अंदर फीट होकर आती है जिससे कि स्क्रैच रसिस्टेंस भी मिल जाता है। स्मार्टवॉच का सर्कुलर वॉचफेस 47mm साइज का है और वियरेबल का वजन केवल 42 ग्राम है। कंपनी ने इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप दिया है और इसमें एक मेग्नेटिक चार्जिंग बेस भी मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Amazfit Balance 2 Price

Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच की कीमत 1969 युआन (लगभग 23,000 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच इस वक्त प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 20 मई से शुरू होगी। 
 

Amazfit Balance 2 Specifications

Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 480 × 480 रिजॉल्यूशन है। यह सैफायर क्रिस्टल कवर के अंदर फीट होकर आती है जिससे कि स्क्रैच रसिस्टेंस भी मिल जाता है। स्मार्टवॉच का सर्कुलर वॉचफेस 47mm साइज का है और वियरेबल का वजन केवल 42 ग्राम है। कंपनी ने इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप दिया है और इसमें एक मेग्नेटिक चार्जिंग बेस भी मिलता है। 

यह स्मार्टवॉच Zepp OS 5 पर रन करती है जो कि Huami का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉलेशन को भी सपोर्ट करता है जिससे कि स्मूद इंटरफेस का अनुभव मिलता है। स्मार्टवॉॉच में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 और Wi-Fi (2.4GHz) का सपोर्ट इसमें दिया गया है। स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन NFC मिलता है। 
Advertisement

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें रियल टाइम हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स हैं जिनमें एडवांस्ड ऑप्टिकल सेंसर इस्तेमाल किए गए हैं। यह स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस एनालिसिस, और अन्य फीचर्स जैसे VO₂ Max, रिकवरी टाइम और ट्रेनिंग लोड आदि को भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा आउटडोर रनिंग, स्विमिंग, और साइकलिंग जैसी एक्टिविटी भी यह ट्रैक कर सकती है। स्मार्टवॉच 10ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है। इसमें 658mAh की बैटरी लगी है जिसकी मदद से यह सिंगल चार्ज में 21 दिन चल सकती है और GPS मोड में 67 घंटे चल सकती है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.