सिंगल चार्ज में 30 दिन चलने वाली Amazfit Active स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और फीचर्स

स्मार्टवॉच खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 11:42 IST
ख़ास बातें
  • वियरेबल में ऐप्स और डेटा स्टोरेज के लिए 256GB स्पेस दिया गया है।
  • बैटरी सेवर मोड में यह 30 दिन तक चल सकती है।
  • इसमें म्यूजिक, कैमरा कंट्रोल आदि फीचर्स भी दिए गए हैं।

Amazfit Active स्मार्टवॉच में 1.75 इंच बड़ा HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

Amazfit की ओर से नई स्मार्टवॉच भारत में पेश की गई है। यह Amazfit Active स्मार्टवॉच के नाम से लॉन्च हुई है। इसमें 1.75 इंच बड़ा HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच में ZeppOS 2.0 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 300mAh बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 14 दिन तक चल सकती है। कंपनी ने इसका ग्लोबल लॉन्च पिछले साल अक्टूबर में ही कर दिया था। अब इसे भारत में लॉन्च किया गया है। जानें इसका प्राइस और स्पेसिफिकेशंस
 

Amazfit Active smartwatch price

Amazfit Active स्मार्टवॉच को कंपनी ने मॉडल्स के हिसाब से प्राइस लिस्ट किया है। इसमें मुख्य रूप से तीन कलर वेरिएंट आते हैं जिसमें Midnight Black, Petal Pink, और Lavender Purple शामिल हैं। Midnight Black, और Petal Pink को 12999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि Lavender Purple की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टवॉच खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है। 
 

Amazfit Active smartwatch specifications

Amazfit Active स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस देखें तो इसमें 1.75 इंच बड़ा HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 450 x 390 पिक्सल रिजॉल्यूशन, और 341ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह 2.5D टेम्पर्ड ग्लास का बना है। स्मार्टवॉच में ZeppOS 2.0 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर है। 

स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स जैसे ब्लड ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट, स्ट्रेस मॉनिटरिंग आदि का सपोर्ट है। यह 5ATM वॉटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 300एमएएच बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 14 दिन तक चल सकती है। कंपनी का कहना है कि बैटरी सेवर मोड में यह 30 दिन तक चल सकती है। वियरेबल में ऐप्स और डेटा स्टोरेज के लिए 256GB स्पेस दिया गया है। इसके अलावा इसमें म्यूजिक, कैमरा कंट्रोल आदि फीचर्स भी दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  2. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  3. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  5. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  6. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  7. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  8. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  9. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  10. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.