Apple से खुद लीक हो गया AirPods Pro 3 का नाम, नए फीचर्स और चिप के साथ जल्द होगा लॉन्च!

AirPods Pro 3 को लेकर Apple की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स का मानना है कि इसका लॉन्च इस साल के अंत में हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2025 18:42 IST
ख़ास बातें
  • AirPods Pro 3 को लेकर Apple की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है
  • सिस्टम कोड के अंदर 'AirPods Pro 3' का जिक्र देखा गया है
  • इसमें 'AirPods Pro 2 or later' जैसी लाइनें भी शामिल हैं

AirPods Pro 3 में H3 चिप, बेहतर ANC और कैमरा कंट्रोल जैसे स्मार्ट फंक्शन शामिल हो सकते हैं

Apple ने iOS 26 का पहला डेवलपर बीटा रिलीज किया है और इसी में एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। सिस्टम कोड के अंदर 'AirPods Pro 3' का जिक्र देखा गया है, जिससे साफ है कि कंपनी अगली जेनरेशन वायरलेस ईयरबड्स पर काम कर रही है। सबसे पहले इस रेफरेंस को डेवलपर Steve Moser ने रिपोर्ट किया है, जिसके मुताबिक यह नाम Apple के हेडफोन से जुड़े इंटरफेस और UI फ्रेमवर्क में दिखा है। इसमें 'AirPods Pro 2 or later' जैसी लाइनें भी शामिल हैं, जो इस नए मॉडल के लिए तैयारी की तरफ इशारा करती हैं।

AirPods Pro 3 को लेकर Apple की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स का मानना है कि इसका लॉन्च इस साल के अंत में हो सकता है। संभावना है कि यह iPhone 17 सीरीज के साथ सितंबर या अक्टूबर में पेश किया जाए। कुछ एनालिस्ट्स का यह भी मानना है कि Apple ने इस बार बीटा कोड में जानबूझकर यह रेफरेंस छोड़ा नहीं है, बल्कि गलती से इसका नाम लाइव हो गया है।


फिलहाल AirPods Pro 3 के स्पेसिफिकेशन्स पूरी तरह सामने नहीं आए हैं, लेकिन लीक और अफवाहों में कुछ संभावित फीचर्स की बात जरूर हो रही है। इनमें H3 चिप, बेहतर नॉइज कैंसलेशन (ANC), हेल्थ-सेंसर (जैसे हार्ट रेट और टेम्परेचर मॉनिटरिंग) और कैमरा कंट्रोल जैसे स्मार्ट फंक्शन शामिल हो सकते हैं। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि केस को टच-इंटरैक्टिव बनाया जा सकता है, जिससे यूजर म्यूजिक कंट्रोल या Siri को बिना ईयरबड्स छुए ही एक्सेस कर सकेंगे।
Advertisement

कीमत को लेकर भी फिलहाल कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। ऐसा भी माना जा रहा है कि Apple इसे भी $249 (लगभग 21,300 रुपये) की शुरुआती कीमत पर ही लॉन्च कर सकता है, ठीक वैसे ही जैसे मौजूदा AirPods Pro 2 की कीमत थी।

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Classic design with improved controls
  • Comfortable fit
  • State-of-the-art charging case
  • Very good battery life
  • Flexible, eager sound quality
  • Excellent ANC and transparency modes
  • Bad
  • Some features only work on Apple devices
  • Somewhat expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.