AirPods Pro (2nd generation) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Apple ने आज बाजार में iPhone 15 सीरीज के साथ नए AirPods Pro (2nd generation) लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2023 13:48 IST
ख़ास बातें
  • AirPods Pro (2nd generation) की कीमत 24,900 रुपये है।
  • AirPods Pro (2nd generation) में कस्टम हाई-एक्सकुरेशन एप्पल ड्राइवर हैं।
  • AirPods Pro (2nd generation) में IP54 रेटिंग मिलती है।

AirPods Pro में IP54 रेटिंग मिलती है।

Photo Credit: Apple

Apple ने आज बाजार में iPhone 15 सीरीज के साथ नए AirPods Pro (2nd generation) लॉन्च कर दिए हैं। यूएसबी टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले इन एयरपोड्स में पिछले मॉडल की तुलना में डबल एक्टिव नॉयज कैंसलेशन सपोर्ट दिया गया है। AirPods Pro (2nd generation) में MagSafe चार्जिंग केस दिया गया है। यहां हम आपको AirPods Pro (2nd generation)  के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


AirPods Pro (2nd generation) की कीमत


कीमत की बात की जाए तो AirPods Pro (2nd generation) की कीमत 24,900 रुपये है। फिलहाल यह एप्पल की साइट पर बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। उपलब्धता के मामले में इनकी बिक्री 22 सितंबर से 25 सितंबर को शुरू होगी।


AirPods Pro (2nd generation) के स्पेसिफिकेशंस


AirPods Pro (2nd generation) में  कस्टम हाई-एक्सकुरेशन एप्पल ड्राइवर, कस्टम हाई डाइनेमिक रेंज एम्पलीफायर, एडेप्टिव ऑडियो1, एक्टिव नॉयज कैसलेशन, ट्रांसपेरेंसी मोड, कंवर्सेशन अवेयरनेस 1, पर्सनलाइज्ड वॉल्युम 1, लाउड नॉयज रिडक्शन, प्रेशर इक्विलाइजेशन के लिए वेंट सिस्टम, डायनामिक हेड ट्रैकिंग2 के साथ पर्सनलाइज्ड स्पैटियल ऑडियो और एडेप्टिव EQ दिया गया है। नए ईयरबड्स में Apple H2 हेडफोन चिप दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो एक बार चार्ज होकर 30 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं, वहीं बिना केस के 6 घंटे तक इस्तेमाल हो सकते हैं। Apple ने इनमें Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है।

सेफ्टी की बात करें तो AirPods Pro (2nd generation) में IP54 रेटिंग मिलती है, जिससे धूल, पसीने और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। नए एयरपोड्स में ड्यूल बीमफोर्मिंग माइक्रोफोन, इनवार्ड फेसिंग माइक्रोफोन, स्कीन डिटेक्ट सेंसर, मोशन-डिटेक्टिंग एक्सेलेरोमीटर, स्पीच डिटेक्टिंग एक्सेलेरोमीटर और टच कंट्रोल दिया गया है। कंट्रोल्स के लिए एक बार प्रेस करके प्ले और पाउज कर सकते हैं, कॉल का जवाब, म्यूट और अनम्यूट भी कर सकते हैं। दो बार प्रेस करके कॉल काट सकते हैं। दो बार प्रेस करके स्किप फोरवर्ड कर सकते हैं। वहीं तीन बार प्रेस करके स्किप बैक कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  2. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  3. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  4. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  2. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  3. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  4. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  5. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  7. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  9. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  10. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.