सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत

ये AI ट्रांस्क्रिप्शन और ट्रांसलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें 4-पॉइंट सपोर्ट सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अगस्त 2026 13:26 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 0.5mm का टाइटेनियम एलॉय का ब्रिज मिलता है
  • ऑडियो लीकेज रोकने के लिए इनमें डायरेक्शनल ऑडियो तकनीकी आती है
  • इनमें 17 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है

1MORE AiClip S52 में 11mm के ड्राइवर्स मिलते हैं।

Photo Credit: GizmoChina

1MORE ने नए ईयरबड्स AiClip S52 को मार्केट में लॉन्च किया है। ये कंपनी के क्लिप-ऑन ईयरबड्स हैं जो 11mm ड्राइवर्स से लैस किए गए हैं। जैसा का नाम से भी पता चलता है, इनमें AI फीचर्स का समावेश है। ये AI ट्रांस्क्रिप्शन और ट्रांसलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें 4-पॉइंट सपोर्ट सिस्टम दिया गया है। यानी कान से ये आसानी से निकल नहीं सकते हैं। फिर चाहे इंसान चल रहा हो, या दौड़ रहा हो। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य विशेष फीचर्स। 

1MORE AiClip S52 Price

1MORE AiClip S52 ईयरबड्स को कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। चीन में इनकी कीमत 698 युआन (लगभग 10,000 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com (via) से खरीदे जा सकते हैं। 

Advertisement

1MORE AiClip S52 Specifications

1MORE AiClip S52 में 11mm के ड्राइवर्स मिलते हैं। ये क्लिप-ऑन डिजाइन में आते हैं। इनमें 4-पॉइंट सपोर्ट सिस्टम मिलता है जिससे कि चलते-फिरते समय भी ये कान से निकल नहीं सकते हैं। ईयर कैनाल ओपन रहता है जिससे आसपास के वातावरण के प्रति भी जागरूकता बनी रहती है। इनमें 0.5mm का टाइटेनियम एलॉय का ब्रिज मिलता है जो C-शेप में आता है। इसी के सहारे ये कान से जुड़े रहते हैं। 

इनकी खास बात यह है कि ओपन ईयर डिजाइन के बावजूद इनमें से ऑडियो लीकेज बहुत अधिक नहीं हो सकती है। कंपनी का कहना है कि ऑडियो लीकेज रोकने के लिए इनमें डायरेक्शनल ऑडियो तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। यह लीकेज को 10-15dB तक सीमित कर देती है। इनमें ट्रांसलेशन फीचर भी है जिससे फेस-टू-फेस बातचीत के दौरान ट्रांसलेशन संभव है। इसके लिए इनमें 17 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो कैप्चर के लिए इनमें चार-माइक्रोफोन एर्रे मिलता है जिसमें नॉइड रिडक्शन फीचर भी है। 

Advertisement

ईयरबड्स में IPX5 रेटिंग मिलती है और ये वाटर रसिस्टेंट होकर आते हैं। SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट इनमें मिल जाता है। हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो के लिए LDAC सपोर्ट मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया गया है। ये 10 मीटर की रेंज तक कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें डुअल डिवाइस पेअरिंग सपोर्ट भी है। 

बैटरी की बात की जाए इनमें 10 घंटे तक का प्लेबैक मिल जाता है जो कि प्रत्येक ईयरबड दे सकता है। इनमें 40mAh की बैटरी लगी है। वहीं, चार्जिंग केस की बात करें तो यह 400mAh बैटरी के साथ आता है जिससे कि 45 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है। चार्जिंग के लिए USB-C का सपोर्ट दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.