Vivo Y50s 5G और Y50e 5G बजट फोन 6000mAh बैटरी के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत
Vivo ने चीन में अपनी Y-सीरीज के तहत Vivo Y50s 5G और Vivo Y50e 5G को लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन 6.74-इंच LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें 6,000mAh की बैटरी दी है, जिसमें चार्जिंग सपोर्ट मॉडल के हिसाब से अलग-अलग है। Vivo Y50e 5G 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि Vivo Y50s 5G में 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है। दोनों फोन Android 15 आधारित OriginOS 5 पर चलते हैं।