Viral Trend

Viral Trend - ख़बरें

  • 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
    भारतीय डेवलपर Yash Bharadwaj की बनाई वेबसाइट Saloon.wtf सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वेबसाइट का कॉन्सेप्ट 90s और 2000s की शुरुआत वाली भारतीय नाई की दुकानों की यादों पर आधारित है, जहां कम कीमत में Haircut के साथ बैकग्राउंड में Bollywood के गाने बजते थे। Bharadwaj ने वेबसाइट को X पर शेयर किया, जिसके बाद पोस्ट को 32 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने वेबसाइट देखकर अपने बचपन और पुराने Barbershop की यादें शेयर कीं। Paytm फाउंडर Vijay Shekhar Sharma ने भी पोस्ट पर Reaction दिया। वेबसाइट YouTube Playback का इस्तेमाल करती है।
  • ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
    BAT BMS ऐप विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मोबाइल ऐप के जरिए कथित तौर पर ATM मशीन को ऑन और ऑफ करता दिखाई देता है। इस वीडियो ने डिजिटल सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, किसी बैंक, ATM ऑपरेटर या सरकारी एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
  • मशीन में सिर डाला और 2 सेकंड में मिल गया नया हेयरकट! क्या है इस वायरल मशीन की सच्चाई
    पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर एक अजीब ट्रेंड वायरल हुआ है जिसमें लोग मशीन के अंदर सिर डालकर नया हेयरकट लेते दिखाई देते हैं। वीडियो इतने रियल दिखते हैं कि लोग इसे भविष्य की रोबोटिक तकनीक मान रहे हैं। लेकिन बारीकी से देखने पर साफ पता चलता है कि यह मशीन फिलहाल असल में मौजूद नहीं है। ज्यादातर वीडियो एआई जेनरेशन, 3D मॉडलिंग और वीडियो कम्पोजिटिंग से बनाए गए हैं। क्रिएटर्स सिर के आसपास वर्चुअल मशीन जोड़ते हैं और एआई टूल बालों का नया स्टाइल रेंडर कर देते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »