Tech Gadgets

Tech Gadgets - ख़बरें

  • 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
    Honor एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 7 इंच की बड़ी स्क्रीन और 13,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी ने 13,300mAh क्षमता वाली बैटरी सेल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसकी Typical Capacity करीब 13,500mAh हो सकती है। फिलहाल फोन के नाम, चार्जिंग स्पीड और लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। Honor इससे पहले भी 10,000mAh और 11,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर चुका है।
  • URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
    URBN ने भारत में अपनी नई One Series पेश की है, जिसमें छह चार्जिंग प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इस रेंज में 20,000mAh बैटरी और 70W आउटपुट वाला Ultra Volt पावर बैंक, 10,000mAh Mini Volt पावर बैंक और दो Aero MagTag Magnetic Wireless Power Banks मिलते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने 67W GaN Wall Adapter और 240W Magnetic Nylon Braided USB-C केबल भी लॉन्च की है। इन प्रोडक्ट्स की कीमत ₹999 से शुरू होकर ₹3,499 तक जाती है। इन्हें Amazon, Flipkart और कंपनी की वेबसाइट समेत कई रिटेल प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
  • Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
    Lava ने भारत में नए Probuds Xplore 13° TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत ₹969 रखी गई है। इनमें 13mm के स्पीकर ड्राइवर्स, Bluetooth 5.4 और Intelligent Noise Cancellation (INC) का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, चार्जिंग केस के साथ इनसे 30 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। इनमें IPX5 रेटिंग और फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 1.5 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। इन्हें Amazon और रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।
  • Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
    Portronics ने भारत में अपना नया Luxcell 100R पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 20,000mAh की बैटरी के साथ 100W तक का आउटपुट मिलता है। इसकी खासियत 70cm लंबी रिट्रैक्टेबल Type-C केबल है, जिसे अलग से साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। पावर बैंक में दो Type-C पोर्ट, LED डिजिटल डिस्प्ले और PD 3.0 व PPS सपोर्ट भी दिया गया है। यह एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकता है। कंपनी ने इसे Black और Orange कलर ऑप्शन में पेश किया है।
  • Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
    Infinix ने अपना नया लैपटॉप XBook 14 Neo लॉन्च किया है। इसमें 14-inch IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। इसकी खासियत 180 डिग्री हिंज है, जिससे डिस्प्ले को पूरी तरह फ्लैट खोला जा सकता है। लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i3 और Core i5 प्रोसेसर के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 55Wh बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी 13 घंटे तक के बैकअप का दावा करती है। इसका वजन 1.2kg है और शुरुआती कीमत RM2,199 (करीब 50,700 रुपये) है।
  • Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
    Redmi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 12,000mAh कैटेगरी की बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की इस बैटरी की मास प्रोडक्शन प्लानिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा Redmi 13,000mAh से 14,000mAh तक की बैटरी पर भी काम कर रहा है, जिसे अगले साल मास प्रोडक्शन में लाया जा सकता है। एक टिप्स्टर ने Weibo पर इसकी जानकारी शेयर की है। हालांकि, अभी 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन का नाम, कीमत और लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।
  • Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
    Vivo अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 12,000mAh कैटेगरी की बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। लीक के मुताबिक, कंपनी 11,970mAh रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी को मास प्रोडक्शन तक पहुंचा चुकी है। इसके अलावा Vivo इससे भी बड़ी बैटरी पर काम कर रहा है, जिसे बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर इसकी जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट में Vivo के अपकमिंग फोल्डेबल फोन और iQOO के 10,000mAh से बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन का भी जिक्र है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन डिवाइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
    Nvidia के CEO Jensen Huang ने अपनी पत्नी से बेवफाई करने की बात स्वीकार करते हुए कंपनी के कर्मचारियों से माफी मांगी है। इस विवाद में Alice Huang का नाम सामने आया है, जिन पर चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने और Nvidia से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने की कोशिश के आरोप हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की जांच अमेरिकी अधिकारी कर रहे हैं। वहीं, Donald Trump ने Jensen Huang का बचाव किया है और Elon Musk ने भी सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में एक पोस्ट से सहमति जताई है। Nvidia के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।
  • बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
    AOC ने चीन में नया 16T40D पोर्टेबल OLED मॉनिटर लॉन्च किया है। इसमें 16 इंच की WUXGA OLED स्क्रीन दी गई है, जो 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। मॉनिटर का वजन करीब 510 ग्राम और मोटाई 8mm है। इसमें 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और 1,00,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए दो USB Type-C और Micro HDMI 1.4 पोर्ट दिए गए हैं। चीन में इसकी कीमत 1,549 युआन रखी गई है।
  • Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
    Vivo Y6k को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन को वीवो ने 120Hz डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिप लगी है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
  • कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
    Motorola Signature 27 ने DXOMARK के ग्लोबल कैमरा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। फोन को कुल 173 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि Apple iPhone 18 Pro को 172 पॉइंट्स मिले। इस रैंकिंग में Huawei Pura 80 Ultra 175 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। DXOMARK ने Motorola के कैमरे को Gold Label भी दिया है। टेस्ट के मुताबिक, फोन पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, स्किन टोन, 3x Optical Zoom और लो-लाइट तस्वीरों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि, कम रोशनी में मूव करते हुए सब्जेक्ट की फोटो और वीडियो में कुछ कमियां भी सामने आई हैं।
  • न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
    Portronics ने भारत में अपना नया 3-in-1 Magnetic Wireless Charger Zyron लॉन्च किया है। यह चार्जर 25W तक Qi2-सर्टिफाइड मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट करता है और खास तौर पर iPhone यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें Magnetic Charging Pad के साथ AC Vent Mount और अलग से डेस्क स्टैंड अटैचमेंट मिलता है। यूजर इसे कार में लगाने के अलावा घर या ऑफिस में डेस्क पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह iPhone 12 से iPhone 17 Series तक के मॉडल्स के साथ कंपैटिबल है। Portronics Zyron की MRP 3,499 रुपये है, लेकिन इसे फिलहाल 1,549 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
    Samsung Galaxy S25 FE 5G को Flipkart पर शानदार डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 44,999 रुपये है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 59,999 रुपये था। SBI डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 39,999 रुपये रह जाती है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2400 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। यह डील Jet Black और Navy कलर ऑप्शन में लिमिटेड स्टॉक के साथ उपलब्ध है।
  • अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
    Apple ने App Store पर Dating Apps और Romantic AI Chatbots के लिए नए Age Rating नियमों का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, Dating and Relationships फीचर वाले ऐप्स को कम से कम 18+ रेटिंग देनी होगी। इसमें AI Companion ऐप्स भी शामिल हैं, जहां वर्चुअल कैरेक्टर रोमांटिक या सेक्शुअल कंटेंट के जरिए बातचीत करते हैं। नए Content Descriptors 16 नवंबर 2026 से App Store Connect में उपलब्ध होंगे। डेवलपर्स को 12 जनवरी 2027 तक अपनी ऐप्स की जानकारी अपडेट करनी होगी। इसके अलावा, Apple ने Real-World Location Sharing फीचर के लिए भी नया Content Descriptor जोड़ा है।
  • चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Smart Lock 5 लॉन्च किया है। इस स्मार्ट डोर लॉक में फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC कार्ड, Bluetooth, पासवर्ड और मैकेनिकल चाबी से दरवाजा खोलने का ऑप्शन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक लॉकिंग फीचर दिया गया है, जो दरवाजा बंद होते ही लॉक लगा देता है। कंपनी के मुताबिक, इसका फिंगरप्रिंट सेंसर 0.7 सेकंड से कम समय में पहचान कर सकता है। पावर के लिए इसमें 8 AA बैटरी दी गई हैं, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 12 महीने चल सकती हैं। बैटरी खत्म होने पर USB Type-C पोर्ट से पावर दी जा सकती है।

Tech Gadgets - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »