Hyundai Creta EV को आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को Bharat Mobility Expo 2025 में भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया गया। इवेंट में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह Tata Curvv EV, Mahindra BE 6 और MG ZS EV जैसे मॉडल्स से टक्कर लेगी। Hyundai Creta EV को 18 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
Skoda ने अभी तक भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश नहीं की है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने सबसे पहले इस कार को भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो (Bharat Global Mobility Expo) में दिखाया था, जिसके बाद इसके इस साल फरवरी में लॉन्च होने की खबर थी। हालांकि, कंपनी ने EV के लॉन्च को आगे के लिए टाल दिया था। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि Skoda भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को अगले साल, यानी 2025 में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।