Swiggy ने गुरुवार को अपने Food on Train ऑफरिंग को और स्मार्ट बनाते हुए नए फीचर्स रोलआउट किए। यात्री अब 5,000 से ज्यादा डिशेज में से चुन सकते हैं और उन्हें सीधे अपनी सीट पर डिलीवर करा सकते हैं। City Best सेक्शन में पॉपुलर रेस्टोरेंट्स के हाई-क्वालिटी मील्स शामिल हैं, जबकि Easy Eats ऑन-द-गो खाने की दिक्कतों को हल करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि नया इंटरफेस पैची इंटरनेट पर भी काम करता है और ऑर्डरिंग 25% तेज हो गई है।
दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए ऑफर का ऐलान किया है। इसे नाम दिया गया है ‘दिवाली धमाका’ ऑफर। चुनिंदा मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज पर मुफ्त वाउचर दिए जा रहे हैं। ये वाउचर फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म, शॉपिंग वेबसाइट पर खरीदारी करते समय काम आएंगे। कंपनी ने कुल 3350 रुपये के वाउचर ऑफर किए हैं। रिचार्ज के बाद ये वाउचर रिडीम किए जा सकेंगे।
Ajio पर फ्लैट 200 रुपये की छूट मिल रही है जिसके लिए 999 रुपये का ऑर्डर होना जरूरी है। RelianceDigital से ऑडियो एक्सेसरी पर फ्लैट 10% डिस्काउंट मिल रहा है।