• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio दे रही 365 दिन डेली 2.5GB, 21GB फ्री डेटा के साथ Swiggy, Ajio और McDonalds पर डिस्काउंट! आया सबसे धांसू प्लान

Jio दे रही 365 दिन डेली 2.5GB, 21GB फ्री डेटा के साथ Swiggy, Ajio और McDonalds पर डिस्काउंट! आया सबसे धांसू प्लान

McDonalds पर भी कंपनी फ्री ऑफर दे रही है।

Jio दे रही 365 दिन डेली 2.5GB, 21GB फ्री डेटा के साथ Swiggy, Ajio और McDonalds पर डिस्काउंट! आया सबसे धांसू प्लान

Jio 7th Anniversary offer के तहत धांसू बेनिफिट वाला प्लान अपडेट लेकर आई है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने 2999 रुपये के प्लान को अपडेट किया है
  • सातवीं सालगिरह के मौके पर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बहार लाई कंपनी
  • McDonalds पर भी कंपनी फ्री ऑफर दे रही है
विज्ञापन
Jio प्रीपेड प्लान्स समय-समय पर अपडेट करती रहती है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर इन दिनों 7th Anniversary Offer दे रही है जिसमें एक धांसू प्लान आता है। इस प्लान के साथ जियो एक्स्ट्रा डेटा, Swiggy पर छूट, Yatra ट्रेवल बुकिंग पर छूट, Ajio पर छूट, Netmeds पर छूट, और McDonalds पर भी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इतने सारे बेनिफिट्स वाला ये प्लान आप भी जरूर जानना चाह रहे होंगे। आइए बताते हैं ये सभी बेनिफिट्स आपको कौन से प्लान में मिल रहे हैं। 

Jio 7th Anniversary offer के तहत धांसू बेनिफिट वाला प्लान अपडेट लेकर आई है। कंपनी ने 2999 रुपये के प्लान को अपडेट किया है जिसमें यह सातवीं सालगिरह के मौके पर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बहार लेकर आई है। इस प्लान में यूजर को 365 दिनों तक डेली 2.5 जीबी डेटा तो मिलता ही है, साथ में कंपनी 21GB डेटा फ्री दे रही है। वहीं, अनलिमिटिड कॉल, फ्री एसएमएस तो हैं ही। इस प्लान के साथ Jio Apps का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है जिसमें JioTV, JioCinema, और JioCloud का एक्सेस शामिल है। यहां ध्यान दें कि कॉम्प्लिमेंट्री में जियो सिनेमा प्रीमियम शामिल नहीं होगा।

जियो के 2999 रुपये के प्लान बेनिफिट्स में ये बेसिक बेनिफिट कंपनी ने दिए हैं। लेकिन अब इसके एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के बारे में भी आपको बता देते हैं जो कि 7वीं सालगिरह के मौके पर दिए जा रहे हैं। कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर प्लान बेनिफिट्स को लिस्ट किया है जिसमें ढेर सारे फायदे शामिल हैं। Swiggy पर कंपनी 100 रुपये की छूट दे रही है जो कि कम से कम 249 रुपये की खरीदारी पर लागू है। वहीं, ट्रेवल ऑफर भी कंपनी ने दिया है जिसमें Yatra से फ्लाइट पर 1500 रुपये तक छूट दी जा रही है। 
Latest and Breaking News on NDTV

होटल में बुकिंग पर 4000 रुपये तक का डिस्काउंट भी शामिल है। Ajio पर फ्लैट 200 रुपये की छूट मिल रही है जिसके लिए 999 रुपये का ऑर्डर होना जरूरी है। RelianceDigital से ऑडियो एक्सेसरी पर फ्लैट 10% डिस्काउंट मिल रहा है। McDonalds पर भी कंपनी फ्री ऑफर दे रही है। इतने सारे बेनिफिट्स एक ही प्लान में मिल रहे हैं। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »