यह कार Huawei के HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है, जिसका काम Huawei IoT प्रोडक्ट्स के बीच बिना किसी रूकावट के इंटीग्रेशन करना है। HarmonyOS 2.0 से लैस स्मार्टफोन में यह डिजिटल स्मार्ट कार-की Huawei Wallet ऐप में स्थित है।
Buick Smart Pod वायरलेस कनेक्शन और वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। फास्ट चार्ज मोड में इस कार के बैटरी पैक को 30 मिनट में 300 किलोमीटर चलने लायक चार्ज किया जा सकेगा।
यह चीनी इलेक्ट्रिक वीकल मैन्युफैक्चरर अपने घरेलू मार्केट में 19वें ग्वांगझू इंटरनैशनल ऑटोमोबाइल एग्जीबिशन (जिसे ऑटो ग्वांगझू भी कहा जाता है) उसमें नए मॉडल का खुलासा करेगा।