एमेजॉन की सेल में Samsung Galaxy M06 5G को 12,499 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में Itel Zeno 20 Max को 8,299 रुपये के रिटेल प्राइस की तुलना में 5,799 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसमें Lava Bold N1 5G को 9,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 7,249 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Amazon Great Republic Day Sale 2026 अब ग्राहकों के लिए शुरू हो चुकी है। अगर आप सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह मौका सबसे बढ़िया है। Amazon की सेल में बेस्ट स्मार्टफोन डील्स मिल रही हैं जिसमें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स वाले फोन 10 हजार रुपये से कम में खरीदे जा सकते हैं। सेल में ग्राहकों को सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर के तहत भी भारी छूट का वादा किया गया है। SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 12.5% तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध हैं। दोनों स्मार्टफोन को हाल ही में देश में लॉन्च किया गया था और अब इच्छुक ग्राहक ऑफर्स के साथ इन्हें खरीद सकते हैं। दोनों सैमसंग हैंडसेट ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए खरीदे जे सकते हैं। Galaxy M16 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और 8GB तक रैम के साथ आता है। वहीं, Galaxy M06 5G में भी 6.7-इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है, लेकिन यह HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह भी Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आता है, जिसे 4GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।