Xiaomi की सब्सिडिएरी कंपनी Redmi का पॉपुलर फोन इन दिनों बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। कंपनी ने अपनी नोट सीरीज के धांसू फोन Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत गिरा दी है। कंपनी इस फोन पर इन दिनों भारी छूट दे रही है। Redmi Note 13 Pro 5G का अधिकतम खुदरा मूल्य 28,999 रुपये होता है। लेकिन इन दिनों इस फोन को 17 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 13 5G की कीमत कम हो गई है। Amazon पर फोन को Rs 14,219 में लिस्ट किया गया है। South Indian Bank Debit Card के माध्यम से खरीद पर फोन 500 रुपये और सस्ता हो जाता है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 13,719 रुपये रह जाती है। फोन में 6.67 इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 108MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ है।