Redmi Gaming Tablet

Redmi Gaming Tablet - ख़बरें

  • गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
    Redmi ने चीन में K Pad 2 टैबलेट लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,599 युआन (करीब 49,000 रुपये) है। इसमें 8.8 इंच 3K LCD डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 9100mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही Wi-Fi 7, Dolby Vision और HyperOS 3 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह टैबलेट फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • Redmi की पहला गेमिंग टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी, 7,500mAh हो सकती है बैटरी
    इसमें 8.8 इंच IPS LCD स्क्रीन (2,880 x 1,800 पिक्सल्स ) 3K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। यह टैबलेट इमर्सिव गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर होगा। इसके डिस्प्ले में 165 Hz का रिफ्रेश रेट और 16:10 की आस्पेक्ट रेशो हो सकती है। यह इमर्सिव गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर हो सकता है। यह एक स्लीक लेकिन पावरफुल टैबलेट होगा।
  • Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा Redmi गेमिंग टैबलेट, जानें क्या कुछ होगा खास
    Redmi गेमिंग टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट के साथ 8.8 इंच की LCD डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो स्मूथ विजुअल के लिए गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस प्रोसेसर मिलेगा जो कि डाइमेंसिटी 9400 का ओवरक्लॉक्ड वेरिएंट है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस प्रदान करता है।
  • Redmi गेमिंग टैबलेट देगा Dimensity 9400+ के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
    Redmi के गेमिंग टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट वाली 8.8 इंच की LCD डिस्प्ले होगी। यह डिवाइस आगामी डाइमेंसिटी 9400+ चिप के साथ आता है, जो डाइमेंसिटी 9400 का एक ओवरक्लॉक्ड वर्जन है, जो टॉप लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करता है। टैबलेट में मेटल यूनीबॉडी डिजाइन मिलने की उम्मीद है, जिससे साफ होता है कि इसमें लाइट और मजबूत बिल्ड होगा। Redmi का गेमिंग टैबलेट 2025 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »