Red Magic 11 Air की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह NFC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल फंक्शन को भी सपोर्ट करता है।
RedMagic 11 Air के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कंपनी ने फोन को लेकर पहला टीजर जारी कर दिया है। इसी के साथ Weibo पर टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने इस फोन सभी मेन फीचर्स का खुलासा कर दिया है। जिसके मुताबिक, फोन में 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट बताया गया है। इस चिपसेट की पुष्टि Geekbench लिस्टिंग में भी हो चुकी है।