OnePlus Ace 6T में हाल ही में पेश किया गया Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। इसे 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। चीन में 3 दिसंबर को लॉन्च किए जाने वाले इस स्मार्टफोन में 8,300 mAh की बैटरी दी जाएगी।
OnePlus Ace 6T लॉन्च 3 दिसंबर के लिए निर्धारित किया गया है। फोन को कंपनी चीनी मार्केट में पेश करने की तैयारी कर चुकी है। लॉन्च से पहले Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी बैटरी कैपिसिटी का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। फोन में 8300mAh की बैटरी मिलने वाली है। इतना ही नहीं, इस फोन में कंपनी ने 100W SuperVOOC Flash Charge की पुष्टि भी कर दी है।
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus अपना नया फोन OnePlus Ace 6T चीन में इसी महीने लॉन्च करेगी। यह फोन ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15R के नाम से आने वाला है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होने की बात सामने आ रही है। अब लॉन्च से पहले इस फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं जिनमें फोन का रियर और फ्रंट डिजाइन सामने आया है।