OnePlus 15 का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। OnePlus 15 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस है जिसमें धांसू डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा के साथ एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है। इसके खास फीचर्स में सबसे पहले इसका डिस्प्ले आता है जो कि इंडस्ट्री का पहला 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक LTPO डिस्प्ले होगा। OnePlus 15 में सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलने वाला है।
Geekbench पर OnePlus CPH2707 मॉडल नंबर को टेस्ट किया गया है, जिसे पहले से ही OnePlus Nord 5 के साथ जोड़ा जाता आया है। लिस्टिंग में फोन को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ टेस्ट किया गया है, जिसमें तीन कोर 2.02 GHz, चार कोर 2.80 GHz पर और एक कोर 3.01 GHz पर क्लॉक्ड था। आर्किटेक्चर और मदरबोर्ड मॉडल इसके Snapdragon 8s Gen 3 SoC होने की ओर इशारा करते हैं।
OnePlus 13 अब इंडिया में लॉन्च होने वाला है। चीनी कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप का लैंडिंग पेज पहले ही एमेजॉन इंडिया पर लाइव हो चुका है। इससे फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स का पता चलता है। चाइनीज वेरिएंट से उलट भारत में आने वाला वनप्लस 13 रन करेगा एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर। फोन में कई एआई फीचर्स जैसे- एआई अनब्लर, एआई रिफ्लेक्शन इरेजर और एआई नोट्स की सुविधा मिलने वाली है।