Nothing Phone (4a) लॉन्च से पहले सुर्खियों में आने लगा है। फोन को लेकर कंपनी ने लॉन्च कंफर्म कर दिया है लेकिन Nothing Phone (4a) लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। Nothing Phone (3a) के सक्सेसर को अब Geekbench बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया है। फोन के चिपसेट का खुलासा यहां से होता है। अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा।
Nothing ने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Nothing Phone (3a) का लॉन्च आखिरकार कंफर्म कर दिया है। कंपनी इस सीरीज को 4 मार्च 3:30 PM IST पर लॉन्च करेगी। कंपनी ने फोन की अधिकारिक टीजर इमेज को भी पोस्ट कर दिया है। देखा जा सकता है कि फोन में glyph लाइट्स हैं। लेकिन यहां पर कैमरा बार बड़ा हो गया है। इससे संकेत मिलता है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।
Nothing जल्द ही अपनी Phone (3) सीरीज लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। शुरुआत में नथिंग ने यह साफ नहीं किया कि यह Phone (3) फ्लैगशिप या Phone (3a) सीरीज को पेश करेगा। Flipkart के टीजर में डिजाइन की झलक भी मिली है। डिवाइस में ग्लिफ एलईडी लाइट्स हैं जो आंशिक तौर पर कैमरा मॉड्यूल को कवर करती हैं। मॉड्यूल खुद अपने पिछले मॉडल तरह वर्टिकली है, लेकिन इस बार इसमें तीन लेंस होंगे।