Nasa Launch Update

Nasa Launch Update - ख़बरें

  • NASA के चांद मिशन पर स्पीड ब्रेकर! लॉन्च पैड से हट सकता है Artemis II, जानें कारण
    NASA ने Artemis II मिशन के तहत SLS रॉकेट और Orion स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च पैड से हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। 21 फरवरी को अपर स्टेज में हीलियम फ्लो में रुकावट दर्ज की गई थी। एजेंसी संभावित कारणों की जांच कर रही है, जिनमें ग्राउंड और रॉकेट इंटरफेस तथा वाल्व से जुड़ी दिक्कत शामिल है। अगर रोलबैक होता है तो मार्च लॉन्च विंडो प्रभावित हो सकती है, हालांकि अप्रैल विंडो को बचाने की कोशिश की जा रही है।
  • NASA ने टाला SpaceX Crew-12 मिशन! अब इस इस दिन होगा लॉन्च
    Crew-12 मिशन को NASA ने एक दिन के लिए टाल दिया है। यह मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए केप केनेवरेल स्पेस फोर्स स्टेशन, फ्लोरिडा से रवाना होगा। मंगलवार की सुबह मिशन टीम ने इसके लिए वैदर रिव्यू पूरा किया। क्रू-12 के उड़ान मार्ग पर खराब मौसम का पूर्वानुमान किया गया है। जिसके कारण गुरुवार, 12 फरवरी को प्रक्षेपण को रद्द कर दिया गया है।
  • NASA के ऐतिहासिक Artemis II मिशन लॉन्च में होगी देरी! बताई वजह
    Artemis II मिशन को नासा ने मार्च तक के लिए टाल दिया है। चांद पर खोज का यह महत्वपूर्ण मिशन पहले 8 फरवरी को लॉन्च होने वाला था। नासा ने बताया कि उसने वेट ड्रेस रिहर्सल किया है। Space.com के अनुसार, यह ऐसा टेस्ट होता है जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर एक अभूतपूर्व पथ पर छोड़ देने के लिए विशाल रॉकेट सिस्टम का परीक्षण किया जाता है। नासा ने कहा कि ठंडे मौसम के कारण परीक्षण के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
  • NASA आर्टिमिस (Artemis) मून मिशन के लिए इन 9 कंपनियों पर खर्च करेगी 2.10 अरब रुपये!
    नासा चांद पर अपना महत्वाकांक्षी मिशन भेजने की तैयारी कर रही है। इस मिशन का नाम Artemis मिशन है जिसमें नासा का साथ 9 और कंपनियां देंगी। नासा के Artemis मिशन में 9 कंपनियां शामिल होंगी जो एजेंसी की मदद इस मिशन के सफल होने में करेंगी। नासा ने इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 24 मिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है।
  • Artemis 1 Launch : Nasa का सबसे बड़ा अंतरिक्ष मिशन कल होगा लॉन्‍च, क्‍या इंसान जा पाएगा चांद पर, यहां देखें Live
    Artemis 1 Launch Live : चंद्रमा पर सबसे पहले इंसान को पहुंचाने वाला अमेरिका और उसकी स्‍पेस एजेंसी मून मिशन लॉन्‍च करने में जुटी है, लेकिन रॉकेट में तकनीकी गड़बड़ी और फ‍िर एक के बाद एक आए तूफानों ने इस मिशन में देरी की है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »