Motorola ने Moto Buds 2 Plus को भारत में ₹5,999 की कीमत पर लॉन्च किया है। यह TWS ईयरबड्स Sound by Bose ट्यूनिंग, Hi-Res Audio और Dynamic ANC जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 11mm डायनामिक और Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर का हाइब्रिड सेटअप दिया गया है। इसके अलावा Spatial Audio, छह माइक्रोफोन और AI-बेस्ड फीचर्स भी शामिल हैं। बैटरी लाइफ सिंगल चार्ज पर 9 घंटे और केस के साथ 40 घंटे तक बताई गई है। यह 8 मई से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Motorola ने MWC 2026 में अपने नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus और Moto Buds 2 पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक, Moto Buds 2 Plus में Sound by Bose ट्यूनिंग, 11mm डायनामिक + Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर, Hi Res Audio और Dynamic ANC मिलता है। वहीं Moto Buds 2 में 11mm डायनामिक + 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर और 55dB तक ANC सपोर्ट दिया गया है। बैटरी लाइफ केस के साथ 40 से 48 घंटे तक बताई गई है। दोनों मॉडल चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध होंगे।
मोटोरोला की एक्सेसरी बनाने का लाइसेंस रखने वाली Binatone ने भारत में नया इन-ईयर हेडफोन मोटो ईयरबड्स 2 लॉन्च किया है मोटो ईयरबड्स 2 की कीमत 799 रुपये है। मोटो ईयरबड्स 2 फ्लिपकार्ट और अमेज़न के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेंगे। ये हेडफोन ब्लैक, स्लेट, व्हाइट, रेड, ब्लू और पर्पल कलर में मिलेंगे।