Xiaomi की तरफ से नई वाशिंग मशीन लॉन्च की गई है। यह Mijia Washing Machine Three-Zone Wash Pro के नाम से आती है। इसमें 10kg कैपिसिटी का फ्रंट ड्रम दिया गया है। कंपनी की क्रिस्टल व्हाइट वाशिंग मशीन में ट्रिपल ड्रम सेटअप दिया गया है जिससे कि आप अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए अलग-अलग ड्रम इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक बड़ा ड्रम है और दो छोटे ड्रम हैं।